Bhaskar Times

Dhurandhar 2 की सफलता के 20 दिन बाद Deepika Padukone ने ट्रोल को दिया करारा जवाब
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) एक तरफ जहां बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लेकर ‘चुप्पी’ लोगों को काफी खल रही थी। ‘धुरंधर 2’ की सफलता पर रणवीर सिंह को इंटरनेट पर सपोर्ट न करने के लिए दीपिका को काफी ट्रोल भी किया गया था।

अब दीपिका पादुकोण ने ‘धुरंधर 2’ को लेकर सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट न करने पर एक ऐसा रिएक्शन दिया है, जिसे देखकर खुद-ब-खुद ट्रोल्स की बोलती बंद हो गई है।

दीपिका पादुकोण ने रील पर किया रिएक्ट
दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही एक रील पर रिएक्ट करते हुए अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस रील के इंस्टाग्राम कैप्शन में लिखा था, “दीपिका पादुकोण ने 500 करोड़ के बजट वाली फिल्म को अभी-अभी ‘साइलेंट ट्रीटमेंट’ दिया है। एक तरफ जहां ‘धुरंधर 2’ ग्लोबल रिकॉर्ड बना रही है, तो वहीं दीपिका पादुकोण ने प्रीमियर में ना जाकर अपने ससुराल वालों के साथ कॉन्सर्ट में जाना ज्यादा जरूरी समझा। कोई पोस्ट नहीं, कोई तारीफ नहीं, सिर्फ चुप्पी। क्या वह डायरेक्टर के खिलाफ बयान दे रही हैं या फिर इंटरनेट के ड्रामे से बच रही हैं?”

दीपिका पादुकोण
इस रील पर फैंस कोई रिएक्शन देते, उससे पहले ही दीपिका पादुकोण ने कमेंट सेक्शन में जाकर लिखा, “मैंने यह फिल्म आप सभी से बहुत पहले ही देख ली थी… अब आप मुझे बताइए, किसका मजाक बन रहा है?” इस पोस्ट के साथ दीपिका पादुकोण ने ‘विंक’ और एक मजाकिया इमोजी भी पोस्ट किया।

फैंस बोले- ‘उन्हें पति की लाइमलाइट नहीं छीननी थी’
दीपिका पादुकोण के इस मजेदार कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनके सपोर्ट में उतर आए। एक यूजर ने लिखा, “शायद उन्हें प्रीमियर में जाकर अपने पति की लाइमलाइट नहीं छीननी थी, जो हम सब जानते हैं कि उनके जाने से होता ही होता।” दूसरे यूजर ने लिखा, “जिस समय ‘धुरंधर 2’ हिट हो रही थी और रणवीर सफलता को एन्जॉय कर रहे थे, उस समय वह उनके बच्चे का घर पर अकेले ध्यान रख रही थीं।”

एक अन्य यूजर ने दीपिका पादुकोण को डिफेंड करते हुए लिखा, “उनके और रणवीर के रिश्ते को किसी पब्लिक वैलिडेशन की जरूरत नहीं है।” एक अन्य फैन ने लिखा, “सपोर्ट का मतलब यह नहीं है कि हर चीज सोशल मीडिया पर दिखाकर ही करनी हो।”

Akshay Kumar के ‘गोलमाल 5’ में आते ही छिना अजय देवगन से यह मौका
अजय देवगन की फिल्म ‘गोलमाल’ बॉलीवुड की एक बेहद सफल कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी की पिछली चारों फिल्मों में कॉमेडी और एक्शन के साथ-साथ रोमांस भी कहानी का एक अहम हिस्सा रहा है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली इस फ्रेंचाइजी की 5वीं किश्त में जहां अक्षय कुमार की दमदार एंट्री हुई है, तो वहीं उनके आते ही फिल्म के लीड एक्टर अजय देवगन से रोहित शेट्टी ने एक बड़ा मौका छीन लिया है। क्या है वह मौका? आइए नीचे पढ़ते हैं पूरी डिटेल्स:

क्या अजय देवगन इस बार नहीं कर पाएंगे रोमांस?
रोहित शेट्टी की इस कॉमेडी फ्रेंचाइजी की ताकत जहां अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और शरमन जोशी रहे हैं, तो वहीं करीना कपूर से लेकर परिणीति चोपड़ा तक ने फिल्म में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए हैं। अजय देवगन और करीना कपूर की जोड़ी ‘गोलमाल रिटर्न्स’ और ‘गोलमाल 3’ में काफी पसंद की गई थी। हालांकि, अब खबरें हैं कि ‘गोलमाल 5’ में लीड एक्टर के लिए कोई हीरोइन और रोमांटिक ट्रैक नहीं होगा।

मुंबई मनोरंजन संवाददाता की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में अभिनेत्री प्रियामणि तो हैं, लेकिन उनका अजय या फिल्म के किसी भी अन्य अभिनेता के साथ कोई रोमांटिक ट्रैक नहीं रखा गया है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से एक्ट्रेस की कास्टिंग को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इससे पहले ‘गोलमाल 5’ को लेकर खबरें थीं कि इसमें नायिका की भूमिका में करीना कपूर की वापसी हो सकती है, लेकिन इस पर भी मेकर्स ने अभी तक कोई मुहर नहीं लगाई है।

रोहित शेट्टी के बर्थडे पर शेयर किया गया था अक्षय का लुक
बीते महीने निर्देशक रोहित शेट्टी के जन्मदिन के खास मौके पर ‘गोलमाल 5’ से अक्षय कुमार का बाल्ड लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। काले रंग के कुर्ते और लुंगी के साथ आंखों पर चश्मा लगाए अक्षय कुमार के इस लुक ने फैंस को काफी इम्प्रेस किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह ‘गोलमाल 5’ में विलेन की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

आपको बता दें कि मेकर्स ने ‘गोलमाल 5’ की शूटिंग शुरू कर दी है। अक्षय के आते ही अजय देवगन से फिल्म में रोमांस करने का मौका तो छिन गया है, अब फिल्म की कहानी में और क्या-क्या बदलाव आते हैं, यह देखना दिलचस्प होगा। रोहित शेट्टी इस फिल्म को इसी साल यानी 2026 में ही रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं।

यशस्वी-वैभव सूर्यवंशी के तूफान के दम पर राजस्थान ने लगाई जीत की हैट्रिक
यशस्वी जायसवाल के नाबाद 77 रन और वैभव सू्र्यवंशी के 39 रनों की पारी के दम पर राजस्थान रॉयल्स ने मंगलवार को आईपीएल-2026 में जीत की हैट्रिक लगा दी। अपने दूसरे घर गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान ने मुंबई इंडियंस को 27 रनों से मात दे ये हैट्रिक पूरी की। बारिश से बाधित इस मैच को 11 ओवर प्रति पारी किया गया था। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवरों में तीन विकेट खोकर 150 रन बनाए। मुंबई की टीम नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी।

मैच की शुरुआत से पहले ही बारिश ने काफी परेशान किया। काफी देर बाद बारिश रुकी और इसी कारण मैच के ओवरों में कटौती की गई, लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने गुवाहाटी में मौजूद दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।

बुमराह कुटे

पहला ओवर फेंकने आए दीपक चाहर की पहली ही गेंद पर यशस्वी ने चौका मारा। इस ओवर से उन्होंने 22 रन लिए जो उन्होंने अकेले बनाए। अगला ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह की पहली ही गेंद पर छक्का मार वैभव ने सभी को हैरान कर दिया। तीन ओवरों के पावरप्ले में राजस्थान ने 58 रन बनाए। वैभव को पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने आउट किया। इस युवा बल्लेबाज ने 14 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्कों की मदद से 39 रन बनाए।

ध्रुव जुरेल सिर्फ दो रन बनाकर गजनफर का पहला आईपीएल शिकार बने। हालांकि, यशस्वी अपनी रफ्तार से रन बना रहे थे। उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। कप्तान रियान पराग के रूप में राजस्थान ने अपना तीसरा विकेट खोया। वह 10 गेंदों पर 20 रन बनाकर नौवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। यशस्वी अंत तक खड़े रहे। उन्होंने 32 गेंदों की अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के मारे।

मुंबई के लिए बुमराह ने तीन ओवरों में 32 रन दिए लेकिन विकेट नहीं ले पाए। ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर ने एक-एक ओवर में 22-22 रन दिए। गजनफर ने दो विकेट लिए और दो ओवरों में सिर्फ 21 रन ही दिए।

मुंबई नहीं कर पाई बराबरी

पहली ही गेंद से राजस्थान के दबाव में रही मुंबई की टीम बल्लेबाजी में भी कुछ कमाल नहीं कर सकी। पहले ही ओवर में आर्चर ने रोहित और रिकल्टन को रोके रखा जिससे दबाव बन गया। पहले ही ओवर में आर्चर ने रिकल्टन को आउट कर दिया। इस ओवर में सिर्फ 10 रन ही आए थे। बाएं हाथ का ये बल्लेबाज चार गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए। नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर सूर्यकुमार को आउट कर मुंबई को दूसरा झटका दिया। सूर्यकुमार छह रन ही बना सके। संदीप ने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर रोहित शर्मा को आउट कर मुंबई का तीसरा विकेट गिरा उसे परेशानी में डाल दिया।

कप्तान पांड्या से उम्मीदें थीं जिन्हें रवि बिश्नोई ने पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर खत्म कर दिया। वह छह रन ही बना पाए। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर बिश्नोई ने तिलक को भी आउट कर दिया जो 10 गेंदों पर 14 रन बना पाए। फिर आए शेरफाने रदरफर्ड ने दमदार बल्लेबाजी कर राजस्थान को परेशानी में डाला, लेकिन तुषार देशपांडे ने आठवें ओवर की चौथी गेंद पर उनको आउट कर मुंबई की हार लगभग पक्की कर दी। यहां से मुंबई की हार की महज औपचारिकता बाकी थी। रदरफर्ड के बाद मुंबई ने अपने तीन विकेट और खोए। राजस्थान उसे ऑल आउट हीं कर सकी, लेकिन जीत हासिल करने में सफल रही।

पिता चाहते थे बेटा बने पुलिस वाला, लड़के ने चुना क्रिकेटर बनने का रास्ता
आईपीएल ने भारत के कई खिलाड़ियों की किस्मत बदली है। इस लीग में चमकने के बाद उनके लिए टीम इंडिया के दरवाजे खुले हैं। कई खिलाड़ी इस लीग में खेलकर सेलेक्टर्स की नजरों में आ जाते हैं और ऐसा ही एक नाम है प्रिंस यादव जो इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेल रहे हैं। लेकिन प्रिंस के लिए यहां तक का सफर आसान नहीं रहा क्योंकि उनके पिता उन्हें पुलिस वाला बनाना चाहते थे।

नजफगढ़ स्थित रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के एएसआई राम निवास यादव अपने सबसे छोटे बेटे प्रिंस के भविष्य को लेकर चिंता में थे क्योंकि प्रिंस तो सिर्फ टेनिस बॉल टूर्नामेंट खेलने में ही लगे रहे थे। राम निवास ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए बताया कि उन्हें चिंता होती थी लेकिन प्रिंस ने उनसे साफ कह दिया था, “पापा आप मेरी चिंता करना छोड़ दीजिए। मैं अपने से कुछ कर लूंगा।”

कभी नहीं की थी गेंदबाजी

प्रिंस ने अपनी बात को पूरा किया और आज आईपीएल में अपनी यॉर्कर गेंदों से कमाल कर रहे हैं। राम निवास ने कहा, “हर पिता अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित होता है और मैं भी था। 18 साल की उम्र तक उसने कभी लेदर बॉल से गेंदबाजी नहीं की थी। मैंने उसे जबरदस्ती दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए कहा और वह शारीरिक परीक्षा में पास भी हो गया, लेकिन लिखित परीक्षा की तैयारी उसने अच्छे से नहीं की क्योंकि उसका ध्यान कहीं और था।”

बेटे की जिद को किया पूरा

राम निवास जानते थे कि उनका बेटा क्रिकेटर बनना चाहते था और इस जिद के सामने वह हार गए आखिर में उन्होंने अपने बेटे का साथ दिया। उन्होंने कहा, “बेटे की जिद थी और हमें उसे पूरा करना था। एक एएसआई की सैलरी में कितना ही हो पाता है, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने उसे अपने दम पर आगे बढ़ने दिया।

बेटे के नाम से जाना जाता है शहर

अब नजफगढ़ के दरियापुर स्थित खेड़ा डाबर गांव में उनके घर पर लोगों की भीड़ लगती है जो प्रिंस की आईपीएल में सफलता का जश्न मनाने आते हैं। उनके पिता ने बताया, “ईशान किशन के आउट होने के बाद हमारे कई पड़ोसी आए और बोले कि उसने इस देहात का नाम रोशन कर दिया। पहले लोग हमारे इलाके को इसलिए जानते थे क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल यहां चौधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक संस्थान के उद्घाटन पर आई थीं। अब यह क्रिकेट के लिए मशहूर हो गया है।”

प्रिंस के पिता ने बताया कि उसे यहां तक पहुंचाने में उनके कोच अमित वशिष्ठ और भारत के लिए अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान ने अहम भूमिका निभाई। अमित ने उसे टेनिस बॉल से खेलते हुए देखा और अपनी एकेडमी में बुला लिया वहीं प्रदीप ने उसकी फिटनेस पर काम किया।

लगा था बैन

हालांकि, प्रिंस के करियर में ऐसा भी समय आया जब उन पर बैन लगा था। ये बैन उम्र संबंधी गड़बड़ियों के कारण लगा था और इस दौरान दिल्ली के कई क्रिकेटरों पर कार्रवाई हुई थी। ये कोविड के दौर की बात है और उनके पिता काफी परेशान हो गए थे। उन्होंने कहा, “मैं बहुत घबराया हुआ था और समझ नहीं पा रहा था कि वह इस दो साल के प्रतिबंध को कैसे संभालेगा। लेकिन उसने मुझे शांत रहने को कहा, घर पर जिम के उपकरण मंगवाए और रोज ट्रेनिंग करता रहा।”

युद्ध खत्म ब्लैकमेलिंग शुरू! ईरान ने ‘होर्मुज’ पर रखी Toll वाली शर्त
ईरान और अमेरिका (Iran-US Ceasefire) के बीच युद्धविराम की घोषणा से पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली और इसकी सबसे बड़ी वजह रही होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait Reopen) का ओपन होना, जिसे फिर से खोलने की शर्त के साथ सीजफायर हुआ। तेहरान और वाशिंगटन दोनों होर्मुज के रास्ते माल ढुलाई को सुविधाजनक बनाने पर सहमत हो गए हैं, लेकिन ऐसी खबरें आई हैं कि ईरान जहाजों से टोल शुल्क वसूल रहा है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने एक बयान में कहा कि नए युद्धविराम समझौते के तहत, अगले दो हफ्तों तक ईरान के होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित आवागमन संभव होगा।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि प्रति जहाज से 20 लाख डॉलर का शुल्क लिया जाएगा। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि ईरान की संसद ने 7 अप्रैल को एक मसौदा विधेयक को मंजूरी दी, जिससे टोल को औपचारिक रूप दिया जाएगा। होर्मुज टोल से प्राप्त राजस्व का उपयोग युद्ध के बाद देश के पुनर्निर्माण के लिए किया जाएगा।

20 लाख डॉलर प्रति जहाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी के हवाले से बताया कि ईरान ने बातचीत के दौरान अमेरिका के सामने टोल शुल्क का प्रावधान भी प्रस्तावित किया था। होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए प्रति जहाज 20 लाख डॉलर का शुल्क ले सकता है, लेकिन यह अनुमान पर आधारित है। ईरान द्वारा भारी अग्रिम शुल्क वसूलने की संभावना नहीं है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर ईरान खाड़ी में फंसे 2,000 से 3,000 कमर्शियल जहाजों में से प्रत्येक से केवल 2 मिलियन डॉलर का शुल्क भी लेता है (अनुमान अलग-अलग हैं), तो ईरान 4-6 बिलियन डॉलर जुटा सकता है, जो पनामा और स्वेज जैसी प्रमुख नहरों के हालिया वार्षिक टोल राजस्व के बराबर या उससे अधिक है।

जेपी मॉर्गन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान प्रतिदिन 100-130 जहाजों से प्रत्येक पर 2 मिलियन डॉलर का शुल्क लेने का प्रस्ताव कर रहा है, जिसे मंजूरी मिलने पर सालाना 70-90 बिलियन डॉलर का राजस्व प्राप्त होगा।

सऊदी अरब पर ईरानी हमलों के पाकिस्तान ने क्षेत्रीय शांति के बताया खतरनाक
पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने सऊदी अरब के पूर्वी क्षेत्र में स्थित ऊर्जा केंद्रों पर ईरान द्वारा किए गए मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है।

इस्लामाबाद ने इसे एक ”खतरनाक वृद्धि” करार दिया है, जो क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए बड़ा खतरा है। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम कराने के अंतिम प्रयासों में जुटा था।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा, ‘पाकिस्तान सरकार सऊदी अरब के ऊर्जा केंद्रों पर ईरान द्वारा किए गए हमलों की स्पष्ट रूप से निंदा करती है और इस पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त करती है।’

रावलपिंडी में फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की अध्यक्षता में आयोजित 274वें कोर कमांडर्स कॉन्फ्रेंस में सेना ने इसे ‘अनावश्यक तनाव’ बताया।

सऊदी अरब ने भारी उकसावे के बावजूद संयम दिखाया- मुनीर

सेना के अनुसार, सऊदी अरब ने भारी उकसावे के बावजूद अब तक जो संयम दिखाया है, उसी की वजह से कूटनीतिक समाधान की गुंजाइश बनी हुई थी। यह हमला शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों को नुकसान पहुंचाता है। सेना ने चेतावनी दी है कि इस तरह के अनुचित हमलों के गंभीर परिणाम हो सकते हैं, जो मौजूदा शांतिपूर्ण विकल्पों और अनुकूल वातावरण को नष्ट कर सकते हैं।

पाकिस्तान ने ‘खतरनाक घटनाक्रम’ के लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने इजरायल पर आरोप लगाया है कि उसने अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष-विराम वार्ता को आसान बनाने के इस्लामाबाद के प्रयासों को बिगाड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इजरायल ने उस समय तेहरान पर हमला किया, जब दोनों पक्ष बातचीत के लिए बैठने की स्थिति में थे।

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी छलांग, कलपक्कम रिएक्टर ने हासिल की क्रिटिकैलिटी
भारत ने तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित परमाणु ऊर्जा संयंत्र में क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली। अगर भारत का परमाणु कार्यक्रम इसी क्रिटिकैलिटी की सफल राह पर आगे बढ़ा तो परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनने में देर नहीं लगेगी। इसका असर यह होगा कि भारत जल्द ही पारंपरिक जीवाश्म ईंधन से ऊर्जा पैदा करने की जगह स्वच्छ अक्षय ऊर्जा पैदा करने के लिए तैयार हो जाएगा।

भारत के 500 मेगावाट क्षमता वाले प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) के प्रथम क्रिटिकैलिटी स्तर पर पहुंचने के बाद सरकार ने मंगलवार को कहा कि फास्ट ब्रीडर रिएक्टर उच्च तापीय दक्षता के साथ विश्वसनीय, कम कार्बन उत्सर्जन वाली बेस-लोड बिजली आपूर्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नियंत्रित परमाणु विखंडन श्रृंखला प्रतिक्रिया की शुरुआत का यह मील का पत्थर देश की दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और स्वदेशी परमाणु प्रौद्योगिकी क्षमताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) द्वारा निर्धारित सभी सुरक्षा मानदंडों को पूरा करने के बाद, पीएफबीआर ने सोमवार को क्रिटिकैलिटी हासिल कर ली।

तमिलनाडु के कलपक्कम में स्थित प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर (पीएफबीआर) भारत का पहला स्वदेशी फास्ट ब्रीडर परमाणु रिएक्टर है।

500 मेगावाट क्षमता वाले इस उन्नत रिएक्टर को इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (आइजीसीएआर) की ओर से डिजाइन और भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) की तरफ से निर्मित किया गया है। इसे बनाने में 200 से ज्यादा भारतीय उद्योगों और लघु एवं मध्यम उद्योगों की भूमिका रही है।

भारत का परमाणु ऊर्जा विभाग इस दौरान परमाणु ईंधन के सही और पूरी क्षमता के साथ इस्तेमाल की कोशिशों में जुटा है। चूंकि अन्य कोई भी देश अपनी संवेदनशील परमाणु ऊर्जा तकनीक भारत को मुहैया कराने के लिए तैयार नहीं हुआ है।

इसलिए आइजीसीएआर ने खुद ही एक परिपूर्ण फास्ट ब्रीडर रिएक्टर को बनाने में ताकत झोंक दी। इसी का नतीजा है कि कलपक्कम में पीएफबीआर भी अब सफलता की ओर है।

इस रिएक्टर को भविष्य में थोरियम-232 का उपयोग करके यूरेनियम-233 का उत्पादन करने के लिए भी डिजाइन किया गया है, जो स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के लिए भारत के विशाल थोरियम भंडार का दोहन करने के दीर्घकालिक लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।

भारत की असैन्य परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम: मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह अप्रैल को इस उपलब्धि की घोषणा करते हुए इसे भारत की असैन्य परमाणु यात्रा में एक निर्णायक कदम बताया। उनके साथ-साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर, देश-विदेश के वैज्ञानिकों ने भी इस उपलब्धि की चर्चा शुरू कर दी।

अगर यह संयंत्र सारे प्रयोगों में सफल हो जाता है और इसे बिजली पैदा करने के लिए वाणिज्यिक यानी कमर्शियल ग्रिड से जोड़ दिया जाता है तो भारत दुनिया का सिर्फ दूसरा ऐसा देश बन जाएगा, जिसके पास व्यावसायिक रूप से संचालित होने वाला फास्ट ब्रीडर रिएक्टर होगा। अब तक यह उपलब्धि सिर्फ रूस के पास ही मौजूद है।

क्या होती है क्रिटिकैलिटी

क्रिटिकैलिटी किसी परमाणु रिएक्टर के संचालन की वह खास स्थिति है, जिसमें परमाणु विखंडन की श्रृंखला प्रतिक्रिया स्थिर हो जाती है और यह प्रतिक्रिया लगातार जारी रखने में सक्षम हो जाती है।

इसका मतलब है कि यह रिएक्टर अब बिना किसी बाहरी दखल के मौजूदा ईंधन के जरिए ऊर्जा पैदा करने के लिए तैयार हो गया है। हालांकि, यह बताना भी अहम है कि क्रिटिकैलिटी हासिल करना सीधे तौर पर बिजली पैदा करना नहीं है, बल्कि यह उसके लिए सबसे जरूरी और पहली शर्त है।

अब इस रिएक्टर की क्षमता और कुशलता को समझने के लिए कम-क्षमता वाले कुछ परीक्षण किए जाएंगे, जिसके बाद इसे पावर ग्रिड से जोड़कर बिजली उत्पादन शुरू किया जा सकता है।

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान से टकराई कैटरिंग की गाड़ी
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार को कैटरिंग की एक गाड़ी इंडिगो के विमान से टकरा गई। यह घटना एयरपोर्ट के पार्किंग बे नंबर-51 में हुई, जहां विमान खड़ा था।

एयरपोर्ट के मुताबिक, कैटरिंग की गाड़ी अचानक आगे बढ़ी और विमान के इंजन से टकरा गई, जिससे विमान को मामूली नुकसान हुआ।

एयरलाइंस ने विमान को तुरंत ग्राउंडेड कर दिया है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत इसकी गहन जांच और जरूरी रखरखाव कार्य शुरू कर दिया गया है। विमान परिचालन के लिए मंजूरी मिलने के बाद ही उड़ान भरेगा।

इंडिगो ने आगे कहा कि हम इस मामले की जांच के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगे। प्रभावित उड़ान के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे यात्री असुविधा कम हो सके।

विकास और विरासत की पिच पर सीएम योगी ने बिछाई सियासी बिसात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को ताजनगरी में 6,466 करोड़ की विकास परियोजनाओं के जरिये न केवल आगरा का नक्शा बदलने की नींव रखी, बल्कि विधानसभा चुनाव 2027 के लिए एक राजनीतिक ब्लूप्रिंट भी पेश कर दिया। ग्रेटर आगरा के रूप में एक नई औद्योगिक और रिहायशी योजना का शिलान्यास कर मुख्यमंत्री ने शहरी मतदाताओं, युवाओं और निवेशकों को एक साथ साधने की कोशिश की।

रहनकलां की जनसभा में मुख्यमंत्री के नोएडा मॉडल वाले बयान की गूंज सबसे अधिक रही। स्थानीय निवासी रामवीर सिंह और रायपुर के गौरव सिंह जैसे युवाओं का मानना है कि विपक्ष के बेरोजगारी वाले प्रहारों की काट के लिए सरकार ने रोजगार और औद्योगिक विस्तार का दांव खेला है। आगरा को दूसरे नोएडा के रूप में विकसित करने का वादा सीधे तौर पर उन नए वोटर को अपनी ओर खींचने की कवायद है, जो बेहतर भविष्य की तलाश में पलायन करने को मजबूर थे।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रेटर आगरा की टाउनशिप के सेक्टरों का नाम गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी 10 पवित्र नदियों पर रखना भाजपा की विकास भी, विरासत भी की रणनीति का हिस्सा है। यह सीधे तौर पर ध्रुवीकरण की पारंपरिक राजनीति से इतर सांस्कृतिक समावेश के जरिये मतदाताओं को एकजुट करने का प्रयास है। ऐसी योजनाएं उन लोगों को आकर्षित करती हैं जो आधुनिक सुविधाएं तो चाहते हैं, लेकिन अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव भी महसूस करना चाहते हैं।

2027 के लिए तैयार हो रहा विकास का रिपोर्ट कार्ड
खराब मौसम के बावजूद उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने स्पष्ट कर दिया कि 2027 की लड़ाई केवल वादों पर नहीं, बल्कि डिलीवरी रिपोर्ट कार्ड पर लड़ी जाएगी। आगरा मेट्रो, रबर डैम, एयरपोर्ट टर्मिनल और ग्रेटर आगरा जैसे मेगा प्रोजेक्ट्स इसी रणनीति का हिस्सा हैं।

भाषण के दौरान मुख्यमंत्री ने माफियाओं पर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था का जिक्र कर सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दोहराया। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि सुरक्षा, समृद्धि और सनातन के इस त्रिकोण पर सवार होकर भाजपा आगामी चुनावों में उतरने की तैयारी में है। ग्रेटर आगरा के बहाने रीयल एस्टेट और व्यापारिक समीकरणों में होने वाला बदलाव स्थानीय स्तर पर भाजपा के पक्ष में एक लहर पैदा कर सकता है।

राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी के लिए मिली कार्मिक की मंजूरी
उत्तराखंड ने पिछले साल 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 28 जनवरी से 24 फरवरी तक चले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों का खासकर मुक्केबाजी, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन रहा। ऐसे में अब खिलाड़ियों को नौकरी देने की कवायद चल रही है।

38 वें राष्ट्रीय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर 103 पदक जीतकर इतिहास रचने वाले राज्य के 243 खिलाड़ियों को जल्द सरकारी नौकरी मिलेगी। विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक खिलाड़ियों को नौकरी के लिए कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल गई है।

उत्तराखंड ने पिछले साल 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। 28 जनवरी से 24 फरवरी तक चले राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों का खासकर मुक्केबाजी, ताइक्वांडो और एथलेटिक्स में अच्छा प्रदर्शन रहा। उत्तराखंड की बेटी अंकिता ध्यानी ने 5000 मीटर रेस और तीन हजार मीटर बाधा दौड़ में पहला स्थान प्राप्त कर दो स्वर्ण पदक जीते। निवेदिता कार्की, कपिल पोखरिया और नरेंद्र ने मुक्केबाजी में तीन स्वर्ण पदक जीते। वहीं, पूजा का ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन रहा।

उसने प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों का भी खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहा, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा और खेल नीति में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए सीधे सरकारी नौकरी की व्यवस्था के बावजूद पदक विजेता खिलाड़ियों को अब तक नौकरी नहीं मिली।

विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा के मुताबिक खिलाड़ियों को नौकरी के लिए शासन को जो प्रस्ताव भेजा गया था उसे कार्मिक विभाग की मंजूरी मिल चुकी है। जिसके बाद अब वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। वित्त विभाग की मंजूरी के बाद राष्ट्रीय खेलों के सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द नौकरी मिलेगी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने मामले में मुख्य सचिव को लिखा था पत्र
खेल मंत्री रेखा आर्या ने राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी के लिए पिछले दिनों मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन को पत्र लिखा था। खेल मंत्री का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए सभी पद खेल विभाग में सृजित किए जाएं।

खेल विभाग ने यह भेजा है प्रस्ताव
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधे सरकारी नौकरी के लिए खेल विभाग ने जो प्रस्ताव भेजा है उसमें कहा गया है कि 243 सभी पद खेल विभाग में सृजित किए जाएं, पुलिस, वन और खेल सहित विभिन्न छह विभागों में पद सृजित किए जाएं या विभिन्न अन्य विभागों में खिलाड़ियों के लिए पद सृजित किए जाएं।