ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड कमाई – Bhaskar Times

रविवार को तानाजी ने मचाया घमासान, ओपनिंग वीकेंड में रिकॉर्ड कमाई
अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन कलेक्शन किया है। फ़िल्म ने तीन दिनों में 60 करोड़ से अधिक जमा कर लिये हैं। रविवार को फ़िल्म के कलेक्शंस में ज़ोरदार उछाल आया। अजय देवगन के करियर की यह तीसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है।

10 जनवरी को रिलीज़ हुई तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने रविवार को 26.08 करोड़ का ज़बर्दस्त कलेक्शन किया, जिसके साथ तीन दिनों का कलेक्शन 61.75 करोड़ हो गया है। इससे पहले फ़िल्म ने शुक्रवार को 15.10 करोड़ की ओपनिंग ली थी और शनिवार को 20.57 करोड़ जमा किये थे। तानाजी ने हिंदी के साथ मराठी में भी रिलीज़ की गयी है, जिसके चलते महाराष्ट्र में फ़िल्म बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। आज (सोमवार) देश के कई हिस्सों में लोहिड़ी की छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म के कलेक्शंस अच्छे रहने की सम्भावना है।

अगर पिछले कुछ सालों में अजय देवगन की फ़िल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस देखें तो तानाजी तीसरा बेस्ट ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन है। 2017 में आयी अजय की गोलमाल अगेन ने 87.60 करोड़ का ओपनिंग वीकेंड किया था। यह दिवाली रिलीज़ थी। पिछले साल आयी टोटल धमाल ने दूसरे स्थान पर है, जिसने 62.40 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। वहीं, 2018 की ही दे दे प्यार ने 61.05 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में कमाये थे और चौथे स्थान पर है। पांचवें स्थान पर 2017 की फ़िल्म बादशाहो है, जिसने 43.30 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था। अजय ने फैंस का शुक्रिया अदा किया।

ओम राउत निर्देशित तानाजी- द अनसंग वॉरियर में अजय देवगन ने शिवाजी महाराज की सेना में सूबेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभाया है, जिन्होंने सिहंगढ़ क़िले को मुग़लों के क़ब्ज़े से छुड़ाने में शहादत हासिल की थी। फ़िल्म में काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई के रोल में हैं। वहीं, सैफ़ अली ख़ान ने सैफ़ अली ख़ान का रोल निभाया है। शरद केलकर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में हैं।