अधिकांश महिलाएं नहीं जानती मंगलसूत्र से जुड़े ये गहरे राज…

लखनऊ। महिलाओं का मंगलसूत्र उनके सुहाग की निशानी होता है। यह एक काले मोतियों की माला होती है, जिसे महिलाएं अपने गले में धारण करती हैं। इसके अंदर बहुत सारी चीज़ें जुड़ी होती हैं और हर चीज़ का सम्बन्ध शुभता से होता है।

माना जाता है कि मंगलसूत्र धारण करने से पति की रक्षा होती है और पति के जीवन के सारे संकट कट जाते हैं।

मंगलसूत्र धारण करने के नियम और सावधानियां

मंगलसूत्र या तो स्वयं खरीदें या अपने पति से लें, किसी अन्य से मंगलसूत्र लेना उत्तम नहीं होता है।

मंगलसूत्र मंगलवार को न खरीदें।

धारण करने के पूर्व इसे माँ पार्वती को अर्पित करें।

जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो मंगलसूत्र को न उतारें।

मंगलसूत्र में लगा हुआ सोना अगर चौकोर हो तो बहुत उत्तम होगा।

Back to top button