एक से चार सितंबर तक होंगे लखनऊ विश्वविद्यालय में पार्ट टाइम पीएचडी दाखिले, यहां देखिए इंटरव्‍यू का Detail शेड्यूल

लखनऊ विश्वविद्यालय में पहली बार होने वाले पार्ट टाइम पीएचडी दाखिले एक से चार सितंबर तक होंगे। बुधवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसका विभागवार विस्तृत शेड्यूल https://www.lkouniv.ac.in/ पर जारी कर दिया है। विभागों में विभागीय शोध समिति (डीआरसी) के माध्यम से अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी। इसके बाद अनुमोदन के लिए कुलपति के पास मेरिट सूची भेजी जाएगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शैक्षिक सत्र 2020-21 में पार्ट टाइम पीएचडी प्रवेश के लिए 28 विभागों के 25 विषयों में 92 सीटें फाइनल हुई हैं। पहली बार ऐसा होगा कि नौकरी करने वाले भी पार्ट टाइम पीएचडी कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी विवरण के मुताबिक एक हजार शब्दों के शोध लेख में टॉपिक, रिसर्च मैथड, डिजाइन, डेटा कलेक्शन, प्लान, डेटा एनालिसिस मैथड सहित कई सूचनाएं शामिल होनी चाहिए। शोध लेख लिखने के लिए सुबह 10.30 बजे से कुल 90 मिनट का समय मिलेगा। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे संबंधित विभाग में पहुंचना होगा। इंटरव्यू के समय ही सभी अभिलेखों का सत्यापन भी होगा।

 

डीआरसी तैयार करेगी कैटेगिरी आधारित मेरिट: एडमिशन सेल की ओर से दी गई सीटों के आधार पर विभागीय शोध समिति (डीआरसी) शोध लेखन, साक्षात्कार, कार्य अनुभव और शैक्षिक इंडेक्स को शामिल करते हुए कैटेगिरीवार मेरिट तैयार करेगी। जिसके बाद प्रवेश लिए जाएंगे। पार्ट टाइम पीएचडी में प्रवेश लेने वाले शोधार्थियों को कोर्स वर्क में रोजाना उपस्थिति नहीं दर्ज करानी होगी। सिर्फ छह महीने में छह दिन की उपस्थिति अनिवार्य है। लेकिन कोर्स वर्क की परीक्षा पास करना जरूरी होगा।

 

लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रवक्ता डा. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि पार्ट टाइम पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया एक से चार सितंबर तक विभागीय शोध समिति के माध्यम से होगी।

इन तिथियों में होगी प्रवेश प्रक्रिया

  • एक सितंबर : लिंग्विस्टिक : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू एक बजे
  • पालीटिकल साइंस : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • अप्लाइड इकोनामिक्स : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दो सितंबर को दोपहर एक बजे
  • जूलॉजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • दो सितंबर : अरेबिक इन्क्लूडिंग अरब कल्चर : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे।
  • इंग्लिश : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • हिन्दी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू तीन सितंबर को दोपहर एक बजे, चार सितंबर को सुबह 10.30 बजे
  • जर्नलिज्म (मास कम्यूनिकेशन) : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • फिलॉसफी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • लॉ : रिसर्च प्लान राइटप सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • एजुकेशन : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू तीन और चार सितंबर सुबह 10.30 बजे
  • सोशियोलाजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू तीन सितंबर दोपहर एक बजे
  • जियोलाजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • तीन सितंबर : इकोनामिक्स : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • सायकोलाजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • बॉटनी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • फिजिक्स : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू तीन सितंबर को दोपहर एक बजे
  • चार सितंबर : एनसियंट इंडियन हिस्ट्री एंड आर्कियोलाजी : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • लाइब्रेरी एंड इन्फार्मेशन साइंस : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • सोशल वर्क : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • कामर्स : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • केमेस्ट्री : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे
  • स्टैटिस्टिक्स (एम, एमएससी के लिए) : रिसर्च प्लान लेख सुबह 10.30 बजे, इंटरव्यू दोपहर एक बजे

Back to top button