ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए आगे आई योगी सरकार

महिलाओं का विकास देश का विकास है। महिलाओं की साक्षरता, उनकी जागरूकता और उनकी उन्नति ना केवल उनकी गृहस्थी के विकास में सहायक साबित होती है बल्कि उनकी जागरूकता एवं साक्षरता देश के विकास में भी अहम् भूमिका निभाती है। कोरोना आपदा के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए आगे आई योगी सरकार।

जो विभिन्न प्रकार के कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की मदद कर रही है…..

• मास्क समेत सिलाई, कढाई, पत्तल, मसाले जैसे उत्पादों के लिए काम कर रही महिलाओं को दी बड़ी सहायता।

• ज्यादातर प्रवासी कामगारों व श्रमिकों के परिवारों की हैं ये महिलाएं।

• ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और स्वावलंबन को बढावा देने का लक्ष्य।

• ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत प्रदेश के 31 हजार 938 महिला स्वयं सहायता समूहों को मुहैया कराया 218.49 करोड़ का रिवाल्विंग फंड।

• योजना से होगा 38 लाख 25 हजार 649 परिवारों को सीधा फायदा।

• इन स्वयं सहायता समहों में बड़ी संख्या वंचित समाज की महिलाओं की भी।

• 196 वनटांगिया, 2477 मुसहर, 366 थारू जनजाति की महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को मिली है ये सहायता।

• मुख्यमंत्री योगी ने वीसी के जरिए संवाद कर इन महिलाओं को किया प्रोत्साहित, कहा अच्छे उत्पाद बनाइए, सरकार करे गी पूरी मदद।

• यूपी सरकार की मदद से लखीमपुर खीरी और सिद्धार्थनगर में पीपीई किट बना रहे महिला स्वयं सहायता समूह को भी दिया गया रिवाल्विंग फंड।

Back to top button