जानें रसोई गैस सिलेंडर खरीदने के लिए आये कौनसे नए नियम

नई दिल्ली : अब बिना पते के प्रूफ (एड्रेस प्रूफ) के भी छोटा रसोई गैस एलपीजी सिलेंडर खरीद सकते हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने  आम लोगों को बड़ी राहत दिया है। ग्राहक 5 किलोग्राम वाला छोटा गैस सिलेंडर अब बिना एड्रेस प्रूफ के खरीद सकते हैं।

छोटा 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर सिर्फ अपना पहचान पत्र दिखाकर खरीद सकते हैं। 5 किलोग्राम का गैस सिलेंडर आईओसीएल के पेट्रोल पंप या इंडेन एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स से ले सकते हैं। ज्यादातर डिस्ट्रीब्यूटर्स इस गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी भी करते हैं। दिल्ली में पांच किलो का छोटा गैस सिलेंडर 257 रुपये में मिलता है। ये आम आदमी, छात्रों और अकेले रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर शुरू किया गया था।

 

 

Back to top button