जाने कब होगा बुध उदय और किन राशियों को मिलेगा लाभ…

ज्योतिष शास्त्र में बुध देव को ग्रहों के राजकुमार माना जाता है। बता दें कि हर ग्रह एक समय के बाद राशि परिवर्तन करता है। इसे ग्रह गोचर के नाम से भी जाना जाता है। कुछ राशियों के लिए ग्रह गोचर शुभ होता है तो कुछ राशियों के लिए समस्याएं भी उत्पन्न हो जाती हैं। सूत्रों के अनुसार साल 2022 के अंतिम दिन यानी 31 दिसंबर 2022 को बुध ग्रह अस्त होने जा रहे हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। धन, व्यापार, बुद्धि व संवाद के देवता बुध ग्रह 12 दिन के लिए अस्त होंगे और 12 जनवरी 2023, बुधवार के दिन उदित होंगे। बुध उदय के कारण कुछ ऐसी राशियां हैं जिन्हें इस अवधि में अत्यंत लाभ मिलेगा।

बुध उदय से इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ

तुला राशि: वर्ष 2023 की शुरुआत में तुला राशि पर बुध उदय से भरपूर लाभ मिलेगा। उनके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, वहीं उन्हें नए अवसर भी प्राप्त होंगे। इस अवधि में जातकों को भाई-बहनों का भी साथ मिलेगा। साथ ही अटके हुए धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है। करियर के क्षेत्र में भी तुला राशि के जातकों को सफलता हासिल होगी, इसके संकेत मिल रहे हैं।

सिंह राशि: बुध उदय से सिंह रशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस अवधि में उनके लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। दूर यात्रा पर जाने के भी संकेत मिल रहे हैं। बुध ग्रह का प्रभाव जातक के निजी एवं कार्य क्षेत्र पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।

धनु राशि: बुध ग्रह के उदित होने से धनु राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। उन्हें व्यापार में नई गति मिलेगी। साथ ही नए अवसर भी प्राप्त होंगे। व्यापार में साथ कार्य कर रहे जातकों से भी इस अवधि में लाभ मिलेगा। विवाह के लिए योग्य साथी की तलाश कर रहे जातकों को भी इस दौरान विवाह के नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए भी इसे बहुत अच्छा समय माना जा रहा है।

Back to top button