देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख के पार, पिछले 24 घंटे में आए…

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार को पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 51 हजार 767 है, जिसमें से 4 हजार 337 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 64 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं।

देश में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार 387 नए मामले सामने आए हैं और 170 लोगों की मौत हो चुकी है।

अभी देश में 83 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 54 हजार 758 हो गया है, जिसमें 1792 की मौत हो चुकी है।

वहीं, तमिलनाडु में कोरोना के कुल कंफर्म केस की संख्या 17 हजार को पार कर गई है और यहां अब तक 127 लोग जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद गुजरात में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

अब यहां कुल मरीजों की संख्या 14 हजार 821 हो गई है, जिसमें 915 की मौत हो चुकी है।

दिल्ली में भी कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 14 हजार 465 है। यहां अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है।

राजस्थान में कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7536 है, जिसमें 170 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, मध्य प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 7024 है, जिसमें 305 लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में भी कुल कंफर्म केस की संख्या 6548 हो गई है, जिसमें 170 लोगों की मौत हो चुकी है. बिहार में मरीजों का आंकड़ा 2983 है, जिसमें 13 लोगों की मौत हो चुकी है।

Back to top button