धोनी की कारों का कलेक्शन देखा क्या, सबसे महंगी हैं ये दो

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को बाइकों के कलेक्शन का शौक है। बता दें कि उन्हें विंटेज कारों के कलेक्शन का भी काफी शौक है। मालूम हो कि हाल ही में धोनी की पत्नी ने एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें धोनी अपनी पुरानी कारों के कलेक्शन के साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं धोनी की विंटेज कारों के कलेक्शन के बारे में।

धोनी दिखाई दिए अपनी कारों के कलेक्शन के साथ

हाल ही में धोनी की पत्नी साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में धोनी अपनी कारों के कलेक्शन के साथ दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनका घोड़ा भी नजर आ रहा है जो पास में ही घास खा रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ वीडियो भी अपलोड किया था जिसमें साक्षी फोन के कैमरे को धोनी की विंटेज कारों के कलेक्शन की ओर ले जाती दिख रही हैं। इस वीडियो के कमेंट में फैंस ने धोनी की कारों की काफी तारीफ की है।

धोनी के गराज में हैं ये लग्जरी कारें भी

रिपोर्ट्स की मानें तो महेंद्र सिंह धोनी के पास कई लग्जरी कारें हैं। इन कारों में धोनी की सबसे फेवरेट कार porche 911 है। इस कार की कीमत 2.50 करोड़ रुपये है। इस कार की खासियत ये है कि ये 2.5 सेकंड में ही 100 कीमी प्रति घंटे की रफ्तार आसानी से पकड़ लेती है। वहीं धोनी के पास Ferrari 599 GTO कार भी है जिसकी कीमत 1.39 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसका इंजन काफी पाॅवरफुल होता है। बता दें कि ये दोनों कारें धोनी के कलेक्शन में सबसे महंगी हैं।

कारों के अलावा बाइक का भी रखते हैं शौक

इन दोनों कारों के अलावा धोनी के पास Pontiac Firebird Trans Am कार भी है। इसे उन्होंने साल 2020 में खरीदा था। इस कार की कीमत महज 68 लाख रुपये है। इसके साथ ही वे Hummer H2 कार के भी मालिक हैं। इस कार की कीमत 72 लाख रुपये बताई जाती है। इन सभी के अलावा कैप्टन कूल के पास निसान जोंगा, चेरोकी ट्रैकहाॅक, जीप ग्रैंड व लैंड रोवर फ्रीलैंडर 2 है। ये सभी कारें खिलाड़ी की फेवरेट हैं। बता दें कि धोनी को कारों के अलावा बाइकों के कलेक्शन का भी शौक है।

ऋषभ वर्मा

Back to top button