प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,467 सैम्पल की जांच की गयी

लखनऊ: 01 मई, 2022

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,20,467 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 269 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 11,14,15,554 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 218 लोग तथा अब तक कुल 20,49,520 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1587 एक्टिव मामले है।
श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 30 अप्रैल, 2022 को एक दिन में 5,33,506 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,29,88,695 तथा दूसरी डोज 13,06,96,706 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,33,59,671 तथा दूसरी डोज 93,67,439 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 52,85,076 तथा दूसरी डोज 3,64,241 दी गयी। कल तक 27,87,781 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 31,48,49,609 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
सम्पर्क सूत्र: जयेन्द्र सिंह/अमित शुक्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button