प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,78,893 सैम्पल की जांच की गयी

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,78,893 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 4,901 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 9,96,48,469 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 12,263 लोग तथा अब तक कुल 19,53,769 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 47,198 एक्टिव मामले है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 31 जनवरी, 2022 को एक दिन में 16,41,378 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 14,75,31,814 तथा दूसरी डोज 10,32,04,912 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल 95,30,470 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कल तक 13,84,042 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल 26,16,51,238 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि सभी लोग अपना कोविड टीकाकरण अवश्य करवाये। जिन लोगों ने अपनी पहली डोज ले ली है समय आने पर दूसरी डोज भी अवश्य ले। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नही हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

सम्पर्क सूत्र: धर्मवीर खरे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button