बिग बॉस ओटीटी में अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी के हाई-फाई व्यवहार और नखरे को लेकर उड़ाया मज़ाक, बोली- “चार लाइन अंग्रेजी का बोल लिया तो”

बिग बॉस ओटीटी शुरू हो चुका है और यह शो शुरू होने से पहले ही लगातार सुर्खियों में रहा है। इस शो के हाल ही के एपिसोड में, शमिता शेट्टी और अक्षरा सिंह के बीच लड़ाई हो गई, जहां भोजपुरी अभिनेत्री ने शेट्टी के हाई-फाई व्यवहार और नखरे को लेकर उनका मज़ाक उड़ाया। दरअसल शमिता शेट्टी दिव्या अग्रवाल के साथ रसोई की जिम्मेदारियों को साझा कर रही है और अक्षरा के साथ उनके खाने को लेकर बहस हो गई थी।

शो में शमिता शेट्टी अन्य सभी घरवालों को ग्लूटेन-मुक्त उत्पाद न खाने के लिए कह रही थी क्योंकि वे विशेष रूप से उनके और गायिका नेहा भसीन के लिए भेजे जाते हैं। यह बात अक्षरा सिंह को पसंद नहीं आई और उन्होंने शमिता का मजाक उड़ाया।

यहां हिंदी बोलने की जरूरत

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार अक्षरा सिंह ने शमिता शेट्टी का मजाक उड़ाया और कहा, “चार लाइन इंग्लिश का बोल लिया तो आपने आप को हाई-फाई समझने लगे… यहां पर हिंदी बोलना चाहिए अंग्रेजी बोले का कोई काम नहीं है… (वह सोचती है कि वह सबसे बेहतर है) सिर्फ इसलिए कि वह अंग्रेजी बोल सकती है। यहां अंग्रेजी के लिए कोई जगह नहीं है। हमें हिंदी में बोलना है।

 

पहले भी लड़ चुकी हैं शमिता

 

यह पहली बार नहीं था जब शमिता की किसी के साथ खाने को लेकर बहस हुई हो। इससे पहले इसी मुद्दे पर उनका प्रतीक सहजपाल से विवाद हो गया था। अक्षरा सिंह के साथ अपने खाने की लड़ाई के अलावा, शमिता शेट्टी ने हाल ही में एक खुलासा किया और सह-प्रतियोगी निशांत भट के बारे में बात की। मोहब्बतें की अभिनेत्री ने बताया कि कोरियोग्राफर ने एक बार उनके साथ ‘सीमा पार’ की थी और उन्हें असहज कर दिया था। हालांकि, शमिता ने इस घटना के बारे में ज्यादा डीटेल में बात नहीं की।

Back to top button