मध्य प्रदेश में फिर से बढ़ने लगी है ठंड, इन शहरों में हल्की बारिश होने की सम्भावना..

मध्य प्रदेश में ठंड फिर से बढ़ने लगी है। आज भी सुबह से प्रदेश के कई जिले कोहरे की घनी चादर ओढ़े नजर आए। वहीं, अनुमान है कि दिसंबर के आखिरी दिनों में पारा और भी नीचे लुढ़केगा। जबकि प्रदेश के कुछ शहरों में हल्की बारिश होने की भी सम्भावना है। मौसम विभाग के मुताबिक एक-दो दिन में हल्के बादल आ सकते हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में प्रदेश के मौसम में बदलाव आने की बात कही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटे में ठंड और बढ़ेगी, जिससे ठंडी हवा के कारण एमपी में मौसम के तेवर और सर्द हो जाएंगे।

इसके आलावा अधिकतर जिलो में मौसम शुष्क रहने वाला है। कल सबसे ठंडा जिला उमरिया रहा। यहां, 5.5 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्जा किया गया। इसके अलावा अधितर जिलों में न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस था। दिसंबर के अंत तक तापमान में ज्यादा गिरावट के आसार बताए जा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस हफ्ते मौसम में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। दिसंबर के आखरी हफ्ते में ठंड और बढ़ने का अनुमान है।

मौसम विभाग की मैं तो प्रदेश में जल्द ही हवाएं पूरी तरह उत्तर-पूर्वी होने की संभावना है। ऐसे में इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में तेज ठंड का असर दिखाई देगा। इसके अलावा उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारीका असर भी मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। 
 

Back to top button