महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में 22 नवम्बर को

लखनऊ: 21 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व व निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब लखनऊ द्वारा विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देकर सरकारी व गैर-सरकारी लोगों की कार्यक्षमता बढ़ाने व दक्षता संवर्धन का कार्य अनवरत रूप से किया जा रहा है।

इसी कड़ी में दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान बख्शी का तालाब, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार के सहयोग से दिनांक 22 नवम्बर, 2023 को विधिक साक्षरता द्वारा लिंग संवेदनशीलता एवं महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम विषयक राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम्य विकास संस्थान में किया जा रहा है। इस कार्यशाला द्वारा सम्बन्धित हितग्राही महिलाओं को विधिक साक्षरता के अन्तर्गत ज्ञानवर्धन व जागरूकता से सम्बंधित विभिन्न विषयों,भारतीय समाज में लिंग भेेदभाव एवं पितृसत्तात्मकता ,पारिवारिक कानून में महिलाओं के दाम्पत्यिक अधिकार,गरीबों व अक्षम लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करना ,राष्ट्रीय महिला आयोग-उद्देश्य एवं संस्थागत ढांचा, कार्य एवं शक्तियां, शिकायत निवारण तन्त्र, महिला स्वयं सहायता समूह की भूमिका एवं इसके लाभ तथा महिला सशक्तिकरण हेतु उ0 प्र0 राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम, पर राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय विषय विशेषज्ञों के माध्यम से महिलाओं को विधिक साक्षरता द्वारा जागरूक करने हेतु, पैनल डिस्कशन के रूप में भी, सकारात्मक एवं उपयोगी विषयगत वार्ता प्रदान की जायेगी। यह जानकारी राज्य ग्राम्य विकास संस्थान के प्र0 अपर निदेशक श्री बी डी चौधरी द्वारा एक सूचना में दी गयी है।

श्री चौधरी ने बताया कि राज्य स्तरीय कार्यशाला का उद्घाट्न मुख्य अतिथि सुश्री मीनाक्षी नेगी, सदस्य सचिव-राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार द्वारा, विशिष्ट अतिथियों एवं राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रबुद्ध वार्ताकारों की गरिमामयी उपस्थिति में किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button