लगातार चौथे दिन सोने के दाम में आई गिरावट, इंदौर, पटना, लखनऊ, कानपुर…

सोने के दाम में लगातार गिरावट जारी है। 22 अगस्त को भी सोने की कीमत में हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी में भी आज गिरावट आई है। सबसे पहले जानते हैं कि आज सोने और चांदी की क्या कीमत है। इसके साथ ही आपके शहर में क्या दाम है?

Gold Price कितना है?
सुबह 11 बजे के आसपास 24 कैरेट सोने का भाव 98,995 रुपये चल रहा है। इसमें अभी 40 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसने 98,855 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 98,995 रुपये का हाई रिकॉर्ड भी बनाया है। सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का दाम 99,550 रुपये चल रहा है। इसमें 80 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने का दाम 91,250 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 74,660 रुपये चल रही है।

Silver Price में कितना हुआ बदलाव?
एमसीएक्स में अभी 1 किलो चांदी की कीमत 113,631 रुपये चल रहा है। इसमें 75 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी ने अब तक 113,513 रुपये पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 113,790 रुपये पहुंचकर हाई रिकॉर्ड बनाया है।

सराफा बाजार में 1 किलो चांदी का दाम 114,230 रुपये चल रहा है। इसमें 30 रुपये की गिरावट देखी गई है।

Back to top button