शेयर मार्केट LIVE: भारी विदेशी निवेश के चलते लगातार 5वें दिन बाजार में तेजी

मुंबई : भारी विदेशी निवेश के चलते शेयर बाजार में आज लगातार पांचवे दिन बढ़त है। सेंसेक्स 116.86 अंकों की बढ़त के साथ 47,470.61 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि इंडेक्स ने इंट्राडे में 47,586.74 के स्तर को छुआ। सेंसेक्स की तेजी को स्टेट बैंक, HDFC, बजाज और IT शेयर लीड कर रहे हैं। लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप भी 186.95 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है, जो शुरुआत में 188 लाख करोड़ रुपए का स्तर को टच कर दिया था। BSE में कुल 2,761 कंपनियों के शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इसमें 1,443 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 23.55 अंक ऊपर 13,896.75 पर कारोबार कर रहा है। इंडेक्स ने कारोबार के दौरान 13,967.60 के स्तर को छुआ। निफ्टी का टॉप गेनर इंडसइंड बैंक का शेयर है, जो 3.12% ऊपर 894 रुपए के भाव पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा HCL टेक और टेक महिंद्रा के शेयर 1-1% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि ऑटो और मेटल सेक्टर में गिरावट के चलते टाटा मोटर्स, NTPC और नेस्ले इंडिया के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह BSE सेंसेक्स 112.87 अंक ऊपर 47,466.62 पर और निफ्टी 37 अंक ऊपर 13,910.35 पर खुला था।

कल हफ्ते के पहले कारोबारी दिन में BSE सेंसेक्स ने अच्छी छलांग लगाई। इंडेक्स 380.21 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 47 हजार 353.75 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 100 अंक से ज्यादा बढ़कर 13,873 अंक पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार में टीसीएस का शेयर पहली बार 2,949 तक पहुंचा। साथ ही इसका मार्केट कैप भी पहली बार 11 लाख करोड़ रुपए को पार किया। सुबह सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 47,153 अंक पर खुला था। फाइनेंशियल और रियल्टी शेयरों में कल शानदार बढ़त दर्ज की गई।

Back to top button