संजय कपूर को मिली ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की कमान

नई दिल्ली: शहर के युवाओं को क्रिकेट का प्लेटफॉर्म मुहैया कराने वाले कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर के पास अब शतरंज की बिसात भी रहेगी। सोमवार को ऑनलाइन हुए ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के चुनाव में वह सर्वाधिक 33 मतों के साथ अध्यक्ष निर्वाचित हुए। वह इससे पहले उप्र चेस फेडरेशन के अध्यक्ष रहे चुके हैं। उन्होंने चेन्नई के वेंकट रामा राजा को दो मतों से हराया। उनके पैनल में सचिव, कोषाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष व तीन संयुक्त सचिव भी विजयी रहे। फेडरेशन का चुनाव के. कन्नन की देखरेख में संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि विश्वनाथन आनंद जैसे खिलाड़ी तैयार करना लक्ष्य रहेगा। शहर में शतरंज खेल की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक की जरूरतें पूरी करने के साथ इसके विकास पर फोकस रहेगा। स्कूल स्तर पर ही प्रतियोगिताएं कराकर कम उम्र के प्रतिभावान खिलाड़ी खोजे जाएंगे। क्रिकेट की तर्ज शतरंज के टूर्नामेंट आयोजित कराकर बालक व बालिका वर्ग के खिलाडि़यों का रुझान बढ़ाएंगे।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संजय कपूर ने कहा कि विश्वनाथन आनंद जैसे खिलाड़ी तैयार करना लक्ष्य रहेगा। शहर में शतरंज खेल की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानक की जरूरतें पूरी करने के साथ इसके विकास पर फोकस रहेगा। स्कूल स्तर पर ही प्रतियोगिताएं कराकर कम उम्र के प्रतिभावान खिलाड़ी खोजे जाएंगे। क्रिकेट की तर्ज शतरंज के टूर्नामेंट आयोजित कराकर बालक व बालिका वर्ग के खिलाडि़यों का रुझान बढ़ाएंगे।

Back to top button