स्टेटिकल सेल के गठन हेतु प्रथम त्रैमास हेतु 13.13 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृति

लखनऊ: 25 जून, 2021
उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत केन्द्र पोषित योजना में संचालित स्टेटिकल सेल के गठन हेतु प्रथम त्रैमास हेतु 13.13 लाख रुपये की धनराशि की स्वीकृति प्रदान की है।
इस संबंध में शासनादेश 07 जून 2021 को जारी कर आवश्यक निर्देश मुख्य अभियन्ता लघु सिंचाई विभाग को दे दिये गये हैं। निर्गत शासनादेश के अनुसार अतिरिक्त धनराशि की प्राप्ति की प्रत्याशा में अनाधिकृत एवं अधिक व्यय कदापि न किया जाय एवं व्यय हेतु समय-समय पर शासन द्वारा मितव्यता संबंधी आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Back to top button