8 फरवरी 2023 का राशिफल: इन राशियों पर होगी धन की कृपा..

मेष-मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं।  भवन की साज-सज्जा के कार्यों पर खर्च बढ़ेंगे। परिवार का साथ मिलेगा। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। 

वृष-मन अशान्त हो सकता है। संयत रहें।  क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी एवं धन की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन-मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। वाहन सुख की प्राप्ति होगी।

कर्क-आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें।  कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। तनाव भी रहेगा।
सिंह-मानसिक शान्ति रहेगी। कला या संगीत के प्रति रुझान बढ़ सकता है।  कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार का साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने के योग हैं। 

कन्या-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु फिर भी मन परेशान हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।  यात्रा सुखद रहेगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। मित्रों से भेंट होगी। 

तुला-मन प्रसन्न रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है।  कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी अधिक रहेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। कारोबार विस्तार के लिए योजना बनाएंगे। खर्च बढ़ेंगे।

वृष्चिक-मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।  शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। सम्पत्ति में वृद्धि हो सकती है। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

 धनु-आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध एवं व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, परन्तु कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है।  

मकर-मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें।  क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में शान्ति बनाये रखने के प्रयास करें। माता से धन भी प्राप्त हो सकता है। 

कुंभ-मानसिक शान्ति रहेगी। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है।  भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। पिता का साथ मिलेगा, परन्तु पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में सफलता मिलेगी।
मीन-आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।  परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी।

Back to top button