कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा पाँच जिलों के मुख्य मार्गों का नाम

कल्याण सिंह के नाम पर रखा जाएगा पाँच जिलों के मुख्य मार्गों का नाम, डिप्टी सीएम मौर्य ने किया ऐलान;

 

 

                                                       उत्तर प्रदेश: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कहे जाने वाले कल्याण सिंह का निधन 21 अगस्त को लखनऊ में हो गया था जिसके बाद उनके परिजनों व समर्थकों में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीजेपी के सभी नेताओं ने उनके लिए शोक व्यक्त किया और विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित की है।

इसी बीच उत्तर प्रदेश के वर्तमान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा बताया कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के 5 जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर करने का फैसला लिया है जिसके अंतर्गत लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह के नाम पर होगी।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा। इसके साथ ही राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग रखा जाएगा। यूपी सरकार जल्द ही इस संबंध में कैबिनेट प्रस्ताव पारित करवाकर सड़कों का नाम कल्याण सिंह मार्ग किए जाने पर अमल करेगी।

गौरतलब है कि रविवार शाम को जब कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके गृह जनपद अलीगढ़ पहुंचा तो उनके समर्थकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिले के स्टेडियम और एयरपोर्ट का नाम कल्याण सिंह के नाम पर करने की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बारे में विचार किया जाएगा लेकिन इससे पहले ही केशव प्रसाद मौर्या ने यूपी के विकास में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए पांच जिलों की एक-एक सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग करने का ऐलान कर दिया।

राम मंदिर जाने वाली सड़क अब कल्याण सिंह मार्ग;

आपको बता दें कि राम मंदिर आंदोलन में अपनी महनीय भूमिका अदा करने के बाद उन्होंने राजनीति के नैतिक मूल्यों को समझते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद बाबू जी ने सीएम की कुर्सी तो छोड़ दी थी लेकिन अपने चाहने वालों के दिल में हमेशा के लिए जगह बना ली थी। इस नजरिए दे देखा जाए तो चलता है कि कल्याण सिंह जी की भूमिक इस आंदोलन में काफी अहम रही थी। भगवान राम के लिए उन्होंने अपनी सत्ता की कुर्बानी तक दे डाली थी। ऐसे में लिहाजा सरकार ने राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम अब कल्याण सिंह मार्ग करने का फैसला कर लिया है।

Back to top button