अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज विभाग की अध्यक्षता में १० जनपदों की चिन्हित ग्राम पंचायतों का प्रेजेंटेशन
![](https://bhaskartimes.com/wp-content/uploads/2022/06/swachh-bharat-mission.jpg)
लखनऊ: 06 जून, 2022 स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-प्प् के अंतर्गत ग्रामों को ओ.डी.एफ. प्लस बनाये जाने हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त/अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज विभाग श्री मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में १० जनपदों की चिन्हित ग्राम पंचायतों के प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किये गए। यह प्रेजेंटेशन सम्बन्धित ग्रामों के ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक एवं सफाई कर्मी द्वारा पंचायतीराज निदेशालय के आडिटोरियम में किया गया। श्री सिंह द्वारा अपने उदबोधन में विचार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सर्वप्रथम ओ.डी.एफ. की स्थिति की निरंतरता बनाये रखने की आवश्यकता है। तत्पश्चात गाँव के ठोस एवं तरल अपशिष्ट का प्रबंधन किया जाना है। जिसके लिए सोख्ता गड्ढ़ों, खाद गड्ढ़ों, प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र बनाने के साथ-साथ पशुओं के गोबर का भी प्रबंधन किया जाना है। गाँव की कार्ययोजना इसी के अनुरूप बना ली जाये। उक्त कार्यों हेतु धनराशि की कमी सरकार द्वारा नहीं होने आश्वासन दिया।
श्री अनुज कुमार झा, मिशन निदेशक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा अपने उदबोधन में कहा गया कि गाँव में पूर्व से निर्मित तालाबों को स्वच्छ बनाना है। गन्दा पानी, ग्रे वाटर एवं ब्लैक वाटर सीधे तालाबों में नहीं जाना चाहिए। ट्रीटमेंट करके ही पानी तालाबों में डालना चाहिये। अमृत सरोवर का निर्माण गुणवत्तापरक ढंग से किया जाये। प्लास्टिक एकत्रीकरण केंद्र आवश्यक रूप से स्थापित किया जाये एवं उसका उचित प्रबंधन किया जाये। प्रत्येक ग्राम में आवश्यकतानुसार ई-रिक्शा क्रय किया जाना चाहिए जिसे ग्रामों में तैनात सफाई कर्मी द्वारा संचालित किया जा सकता है।
नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण द्वारा श्री एस.एन. सिंह ने अपने उदबोधन में कहा कि ओ.डी.एफ.प्लस ग्रामों को बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण की धनराशि के अतिरिक्त पन्द्रहवें वित्त, राज्य वित्त, मनरेगा, इत्यादि मदों की धनराशि का प्रयोग भी किया जाना चाहिए। इसी प्रकार समस्त जनपदों का प्रस्तुतीकरण निदेशालय में लगातार किया जायेगा।
सम्पर्क सूत्र- संजय कुमार