‘चंद्रयान 2’ से संपर्क टूटने पर पाक के इस मंत्री के किया शर्मनाक ट्वीट, ट्विटर पर लोगो का फूटा गुस्सा

Pakistans minister Fawad Chaudhry reacts after Isro loses contact with Chandrayaan 2

चंद्रयान-2 की मदद से शनिवार को तड़के अंतरिक्ष में इतिहास की नयी गाथा लिखने से ठीक पहले देश को उस समय धक्का लगा जब चंद्रमा की सतह से महज 2.1 किलाेमीटर पहले विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया। चंद्रमा की सतह पर उतरने से महज 2.1 किलोमीटर पहले चंद्रयान-2 अभियान योजनाबद्ध कार्यक्रम के मुताबिक आगे बढ़ रहा था लेकिन अंतिम सफलता हासिल करने से ठीक पहले विक्रम लैंडर का संपर्क टूट गया और केंद्र में मौजूद इसरो अध्यक्ष डॉ के सिवन समेत सभी वैज्ञानिकों के चेहरे पर मायूसी छा गई और वहां सन्नाटा पसर गया।

वही  लैंडर ‘विक्रम’ का इसरो के कंट्रोल रूम से संपर्क टूटने पर पाकिस्तान के विज्ञान एवं तकनीक मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक के बाद कई बेहूदगी भरे ट्वीट किए हैं। भारत के चंद्रयान मिशन को लेकर पाक के मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने शर्मनाक ट्वीट कर लिखा कि, जो काम आता नहीं पंगा नहीं लेते ना…. डियर…एंडिया। फवाद ने ट्वीट में व्यंग्य करते हुए इंडिया की जगह एंडिया लिखा।  जिसके बाद उनकी जगहसाई हो रही है।

फवाद यहीं नहीं रुके। उन्होंने एक भारतीय यूजर के ट्वीट पर बड़े बेशर्मी से रिट्वीट किया। एक ट्वीट में भारतीय यूजर अभय कश्यप के ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा- सो जा भाई मून की बजाय मुंबई में उतर गया खिलौना। इसके बाद वे ट्रोल हुए, तो लिखा कि मुझे ऐसे ट्रोल किया जा रहा है, जैसे मैंने ही इस मिशन को फेल कर दिया हो।

 

हालांकि भारतीयों ने तुरंत ही उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद फवाद ट्विटर अपने ट्रोल का दुखड़ा रोते दिखे।फवाद के ट्वीट का   एक भारतीय यूजर्स के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, जो जा भाई मून की जगह मुंबई में उतर गया खिलौना #IndiaFailed

 

बेशर्मी पर पाकिस्तान में ही ट्रोल
फवाद ने एक और बेशर्मी भरा ट्वीट किया। उन्होंने एक ट्वीट में लिखा-  मोदी जी ऐसे भाषण दे रहे हैं, जैसे वो नेता नहीं एक अंतरिक्ष यात्री हों। लोकसभा को उनसे एक गरीब राष्ट्र के 900 करोड़ रुपये बर्बाद करने के लिए सवाल पूछना चाहिए। बहरहाल फवाद अपने इस बेशर्मी पर पाकिस्तान में ही ट्रोल हो गए।

पाकिस्तान के पत्रकार नायला इनायत ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा – इंडिया के पास ये सब करने के लिए 900 करोड़ हैं और आप के पास मुफ्त का ट्विटर एकाउंट। उन्होंने फिर एक ट्वीट करके लिखा भारत द्वारा खर्च किए गए रकम की गिनती करते हुए फवाद चौधरी। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा – फवाद चौधरी अपने छत पर लैंड कर गए हैं।

 

 

Back to top button