अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं, अपनों को भेजें मां दुर्गा की भक्ति से भरे खास संदेश, कोट्स और स्टेटस ????

Happy Ashtami Navami 2026 Wishes ...

Happy Ashtami Navami 2026 Wishes in Hindi: शारदीय नवरात्रि में अष्टमी और नवमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इन पावन दिनों में भक्त मां दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी और नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिरों में विशेष पूजा होती है और कई घरों में कन्या पूजन, हवन तथा भंडारे का आयोजन किया जाता है। भक्त मां दुर्गा से परिवार की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हैं।

अष्टमी और नवमी के इस शुभ अवसर पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को WhatsApp, Facebook और Instagram के जरिए शुभकामना संदेश भेजते हैं। अगर आप भी अपने अपनों को नवरात्रि की बधाई देना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें मां दुर्गा की भक्ति से भरे खूबसूरत शुभकामना संदेश, भक्तिमय कोट्स और स्टेटस।

Happy Ashtami Navami 2026: अष्टमी-नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

  1. मां दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दे। आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो। आपको अष्टमी और नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
  2. मां दुर्गा आपकी हर मनोकामना पूरी करें और जीवन के हर संकट को दूर करें। जय माता दी! शुभ दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी 2026।
  3. मां की भक्ति से रोशन हो आपका संसार, हर दिन मिले खुशियां और प्यार। अष्टमी-नवमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई!
  4. मां दुर्गा आपके जीवन में नई उमंग, नई ऊर्जा और नई खुशियां लेकर आएं। आपके परिवार पर सदैव माता रानी की कृपा बनी रहे।
  5. मां के चरणों में आपकी हर परेशानी दूर हो, जीवन में खुशियों की बहार हो। आपको और आपके परिवार को दुर्गा अष्टमी एवं महानवमी की शुभकामनाएं।

Maa Durga Wishes 2026: मां दुर्गा के भक्तिमय संदेश

  1. मां दुर्गा की ज्योति से जीवन में उजाला हो, हर संकट दूर हो और खुशियों का बसेरा हो। जय माता दी!
  2. मां के दरबार में जो भी सच्चे मन से आता है, खाली हाथ नहीं जाता है। माता रानी आपकी झोली खुशियों से भर दें। शुभ नवरात्रि!
  3. मां दुर्गा की कृपा से आपके जीवन के सभी कष्ट दूर हों और सफलता के नए रास्ते खुलें। अष्टमी और नवमी की मंगलकामनाएं।
  4. सिंह पर सवार होकर मां दुर्गा आपके जीवन में साहस, शक्ति और विश्वास का संचार करें। आपके सभी सपने पूरे हों।
  5. मां की शक्ति आपका संबल बने, मां का आशीर्वाद आपकी ढाल बने। हर कदम पर सफलता मिले और जीवन खुशहाल बने।

Durga Ashtami Quotes 2026: अपनों को भेजें ये खास कोट्स

  1. जहां मां दुर्गा का आशीर्वाद होता है, वहां मुश्किलों के बीच भी उम्मीद का दीपक जलता

Back to top button