अमिताभ बच्चन की समधन की मौत, शोक में परिवार

Ritu Nanda की मौत की खबर को उनके भाई रणधीर कपूर ने कन्फर्म किया है। रितु का निधन मंगलवार सुबह को नई दिल्ली में हुआ। वो मेगास्टार Amitabh Bachchan की समधन थीं। रितु, Shweta Nanda की सास थी, नव्या नवेली नंदा की दादी थी और Ranbir Kapoor की बुआ थीं। श्वेता की वजह से ही उनकी बच्चन परिवार से गहरा रिश्ता था। रितु की पहचान लेकिन इन सब रिश्तों से परे थी। उन्हें आंत्रप्रन्योर के रूप में भी जाना जाता था। उनके नाम एक दिन में 17000 पेंशन पॉलिसी बेचने का विश्व रिकॉर्ड था। रितु को 2013 में कैंसर डिटेक्ट हुआ था। उनकी लंबे समय तक इलाज अमेरिका में भी चला था।

रितु, राजकपूर की बेटी थीं। उनकी एक बहन हैं रीमा कपूर। रितु तीनों भाइयों ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बेहद चहेती थीं। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए रणधीर कपूर ने ही इस खबर को बताया कि आज सुबह रितु का देहांत हो गया। रणधीर ने कहा है ‘रितु नंदा का आज अल सुबह निधन हुआ है। उन्हें कैंसर था। हम दिल्ली में हैं और आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।’

रितु का जन्म 1948 में हुआ था। वे लाइफ इंश्योरेंस बिजनेस में थीं और उनकी शादी उद्योगपति राजन नंदा के साथ हुई थी। उनके बेटे निखिल नंदा की शादी अमिताभ बच्चन के बेटी श्वेता के साथ हुई थी। नव्या नवेली और अगस्त्या नंदा, श्वेता के बच्चे हैं।

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने एक्सप्रेस से कहा था ‘मैं अपने पैरेंट्स को शिर्डी वाले सांई बाबा को मानते देखा है तो मैं भी उन्हें ही मानती हूं। उनसे जुड़े कई अनुभव मुझे हुए हैं। जब मेरे पिता बीमार थे तब भी सांई बाबा से ही हमें शक्ति मिला करती थी।’

उन्होंने माना कि जीवन में उन्हें फुल टाइम काम करने की आदत थी और इंश्योरेंस बिजनेस में उन्हें इसी बात का फायदा मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button