Home / देश विदेश / अमेरिका के सिएटल में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन

अमेरिका के सिएटल में पहली बार इंडिया डे परेड का आयोजन

अमेरिका के सिएटल में भारत के वाणिज्य दूतावास ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पहली बार ‘इंडिया डे परेड’ का आयोजन किया। इसमें भारत के सभी राज्यों की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को शानदार तरीके से प्रदर्शित किया गया।

यह परेड शनिवार को आयोजित की गई। इसमें भारत के सभी 28 राज्यों की सांस्कृतिक नृत्यों की प्रस्तुतियां शामिल थीं। इस परेड में ‘इंडिया पवेलियन’ भी था, जहां हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से जुड़ी ‘एक जिला-एक उत्पाद’ (ओडीओपी) की वस्तुएं प्रदर्शित की गई थीं। सिएटल मं भारत के वाणिज्य दूत प्रकाश गुप्ता, सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने हरी झंडी दिखाकर परेड को रवाना किया। इस मौके पर तिरंगे के गुब्बारे आसमान में छोड़े गए, जिससे इस भव्य परेड की शुरुआत हुई। सड़कों पर भारतीय तिरंगे के रंगों की चमक दिखाई दी।

इंडिया पवेलियन’ इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था, जिसमें 28 राज्यों और कई थीम आधारित प्रदर्शनियों के 30 से अधिक बूथ लगाए गए थे। हर बूथ पर उस राज्य की खास ओडीओपी वस्तुएं रखी गई थीं। साथ ही उनके सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी भी दी गई थी। इस दौरान गणमान्य अतिथियों और मौजूद दर्शकों ने विभिन्न राज्यों के व्यंजनों का स्वाद भी चखा और सांस्कृतिक कलाकृतियों को देखा, जिससे भारत की समृद्ध विरासत और परंपराओं की झलक देखने को मिली। भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में दो हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। इस दौरान सिएटल के मेयर हैरेल ने कहा कि अमेरिका को भारत के प्रेम, करुणा और अहिंसा के संदेश से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सिएटल एक विविधता से भरा हुआ और तकनीकी उत्कृष्टता वाला शहर है और इसमें भारतीय मूल के अमेरिकियों का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास के खुलने को ऐतिहासिक कदम बताया और कहा कि शहर को इस बात पर गर्व है कि उसने पहली बार इंडिया डे परेड की सह-मेजबानी की।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com