Home / प्रदेश / उत्तराखंड / आज भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

आज भी पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कुछ दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आज के लिए कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में कल रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश के आसार हैं। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 अगस्त तक प्रदेशभर में तेज दौर की बारिश होने की संभावना है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com