कांग्रेस अध्‍यक्ष Sonia Gandhi अस्‍पताल में भर्ती, राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को रविवार शाम दिल्‍ली के सर गंगा राम अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। कुछ देर बाद पता चला कि सोनिया को रूटीन चेकअप के चलते वहां भर्ती होना पड़ा था। उनके साथ उनके बेटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी व बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुंची थीं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पेट दर्द की शिकायत के बाद रविवार को यहां सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान अस्पताल में उनकी कुछ जांचें की जाएंगी। कांग्रेस प्रमुख शनिवार को संसद में केंद्रीय बजट प्रस्तुति में शामिल नहीं हुईं थीं

 

मालूम हो कि 73 वर्षीय सोनिया गांधी पिछले कुछ वर्षों से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में घिरी रही हैं। मीडिया में अक्‍सर इस तरह की खबरें सामने आती हैं कि वे इलाज के लिए विदेश गईं हैं। सेहत संबंधी मामलों के चलते राजनीति में उनकी सक्रियता पहले जैसी अब नहीं रह गई है। गत वर्ष लोकसभा चुनाव में तत्‍कालीन कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी को पराजय का सामना करना पड़ा था, इसके बाद राहुल ने अध्‍यक्ष का पद छोड़ दिया तो सोनिया ने पार्टी के अंतरिम अध्‍यक्ष का पद संभाला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button