Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / कानपुर : तेज रफ्तार कार ने महिला सफाई कर्मी को रौंदा…

कानपुर : तेज रफ्तार कार ने महिला सफाई कर्मी को रौंदा…

कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार कार ने महिला सफाई कर्मी को रौंद दिया। हादसे के बाद कार पास ही लगे ईटों के ढेर में जा टकराई। आसपास के लोगों ने कार सवार दो किशोरों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायल महिला को कांशीराम अस्पताल लेकर आई। यहां से उसे गंभीर हालत में परिजन निजी अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

जानकारी पर सैकड़ों की संख्या में सफाई कर्मचारी एकत्र हुए और आरोपियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पटेल नगर में किराये पर रहने वाले सुनील और उनकी पत्नी गुड्डन (40) नगर निगम में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत है। उनके दो बच्चे पवन और तन्नू है।

कार सवार ने भागने का प्रयास किया
सुनील ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह उनकी पत्नी की ड्यूटी वार्ड 28 में लाल बंगला से केडीए चौराहा तक थी। वह सात बजे के करीब क्षेत्र में सफाई का काम कर रही थीं। तभी केडीए चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार सवार ने रौंद दिया। इस दौरान कार सवार ने भागने का प्रयास किया, तभी पास ही लगे ईंटों के ढेर में कार टकरा गई। इससे कार चालक किशोर के सिर में भी चोट लग गई।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com