केंद्र सरकार में 6.83 लाख पद पड़े हैं खाली, सरकार ने बताया खाली पड़े पदों का स्टेट्स

केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में 6.83 लाख पद खाली हैं।  केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेन्द्र सिंह लोकसभा में बुधवार को यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि 1 मार्च 2018 तक 6,83,823 पद खाली थे। इन विभागों में कर्मचारियों की कुल निर्धारित संख्या 38,02,779 है, जबकि 31,18,956 कर्मचारी सेवा दे रहे हैं।

ये पद रिटायरमेंट, इस्तीफों, मृत्यु और प्रोमोशन की वजह से खाली हुए थे। उन्होंने कहा कि सभी खाली पद भर्ती नियमों के तहत विभिन्न मंत्रालयो, विभागो और संगठनों द्वारा भरे जा रहे हैं। रिक्त पदों को भरना एक नियमित प्रक्रिया है। इसे मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों के नियमों के मुताबिक पूरा किया जाता है।

इनमें सबसे ज्यादा भर्ती 1,16,391 रेलवे भर्ती बोर्ड को वहीं एसएससी 13,995 और यूपीएससी 4,399 भर्ती करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। एसएससी, आरआरबी और पोस्टल सर्विस बोर्ड जैसी भर्ती एजेंसी और रक्षा मंत्रालय लगातार 3,10,832 पदों को भरने की प्रक्रिया में है। इसमें डिफेंस असैन्य के 27,652 पद भी शामिल हैं।

सभी मंत्रालयों और विभागों को तय वक्त के भीतर खाली पदों को भरने का अनुरोध किया गया है। भर्ती चक्र को कम करने के लिए भर्ती एजेंसी अब कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइव टेस्ट कराती है। नॉन गजैटेड पोस्ट के इंटरव्यू अब बंद हो गए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button