गणतंत्र दिवस पर परेड के बाद कुछ अलग पेश करेंगी महिला सिपाही, पुलिस लाइन में चल रहा रिहर्सल

इस बार गणतंत्र दिवस पर महिला सिपाहियों ने कुछ अलग करने की ठानी है। पुलिस लाइन में परेड के बाद महिला सिपाही अपने डांस और अभिनय का भी प्रदर्शन करेंगी, जिससे वे तेजाब पीडि़ताओं का दर्द बयां करने का प्रयास करेंगी। मंगलवार से सिपाहियों ने पुलिस लाइन में रिहर्सल शुरू कर दिया। उन्हें डांस सिखाने के लिए कोरियोग्राफर को भी लगाया गया है। हालांकि उनके पास समय बहुत कम है लेकिन दिन भर रिहर्सल करके बेहतर परफॉर्म करने की तैयारी में हैं।

गणतंत्र दिवस पर इस बार मुख्य अतिथि औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना होंगे। वह परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। प्रतिसार निरीक्षक जेएस पाठक ने बताया कि परेड के लिए 20 टोली बनाई गई हैं। साथ ही नौ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रमुख आयोजन महिला सिपाहियों की नृत्य नाटिका होगी। कोरियोग्र्राफर व यूपी 112 की सिपाही सपना द्विवेदी ने बताया कि नृत्य नाटिका में दिखाया जाएगा कि तेजाब पीडि़त महिलाएं समाज में कैसे जीवन गुजारती हैं, उन्हें किन मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। छह महिला सिपाहियों ने मिलकर चार मिनट के इस कार्यक्रम को तैयार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button