चार पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में छाया रहेगा कोहरा

प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, निचले इलाकों में बादल छाये रह सकते हैं। मौसम केंद्र की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार मैदानी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा भी छाया रह सकता है। 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिर सकती है। वहीं, निचले क्षेत्रों में बारिश होने का भी अनुमान है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दून में पांच डिग्री से कम हुआ रात का तापमान
मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि राजधानी दून और आसपास के इलाकों में शाम के समय हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है। दिन के समय सभी इलाकों में अच्छी धूप खिली रहेगी। 

देहरादून। राजधानी दून और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात भीषण ठंड पड़ी। इस माह पहली बार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार रात दून का तापमान 4.9 डिग्री रहा। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिली और अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री तक पहुंच गया। 

Back to top button