जम्मू-कश्मीर के माछिल में हिमस्खलन, 3 सैनिकों की गई जान, एक जवान लापता

जम्मू कश्मीर के माछिल सेक्टर में सेना की एक चौकी पर हुए हिमस्खलन में तीन सैनिकों की मौत हो गई। सेना के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना के बाद एक सैनिक के लापता होने की भी खबर है। वहीं, एक अन्य को बचाया लिया गया है।

बीते महीने उत्तर कश्मीर में नियंत्रण रेखा के समीप हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में चार जवानों की मौत हो गई थी। कुपवाड़ा जिले के तंगधार इलाके में मंगलवार दोपहर को सेना की एक चौकी हिमस्खलन की चपेट में आ गई थी, जिसमें कम से कम चार जवान फंस गए।

तीन जवानों का शव बरामद किया गया था, जबकि एक जवान को जिंदा बचाया गया। एक अन्य घटना में बांदीपुरा जिले में गुरेज सेक्टर के दावर इलाके में सेना का पैदल गश्ती दल हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिसमें दो जवान फंस गए थे।

वहीं, नवंबर में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में दक्षिणी सियाचिन ग्लेशियर में लगभग 18 हजार फुट की ऊंचाई पर गश्त कर रहा सेना का एक दल शनिवार को हिमस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे दो जवानों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button