Home / प्रदेश / उत्तराखंड / बदरीनाथ हाईवे :भनेरपाणी में भूस्खलन से भारी मात्रा में आया मलबा

बदरीनाथ हाईवे :भनेरपाणी में भूस्खलन से भारी मात्रा में आया मलबा

चमोली जनपद में आज मौसम सामान्य है। लेकिन बदरीनाथ हाईवे पीपलकोटी के भनेरपाणी में अवरुद्ध हो गया। यहां रास्ते पर भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर आया है।

हाईवे सुबह नौ बजे से बंद है। जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई। वहीं, करीब 300 यात्री रास्ते में फंसे हैं।हाईवे के दोनों ओर फंसे बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे यात्री हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। यहां करीब 30 मीटर हिस्से में भूस्खलन हो रहा है। शुक्रवार को भी भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप पड़ गई है। एनएचआईडीसीएल की जेसीबी और पोकलैंड मशीन से मलबे को हटाया जा रहा है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com