मुख्यमंत्री योगी बोले-मौसम की तरह यूपी में माफिया भी ठंडे हो गए

UP CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को नोएडा पहुंचे। नोएडा के लिए 1718 करोड़ रुपए की 124 योजनाओं की सौगात दी। इसके बाद नोएडा स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। 48 साल पहले देश पर थोपे गए आपातकाल को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा।

UP CM Yogi: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। इन्हीं उपलब्धियों के दम पर 2024 में भी भाजपा की सरकार बनेगी। पहले लोग नोएडा आने में संकोच करते थे। यहां के बजाय लोग दिल्ली में रहना पसंद करते थे, क्योंकि यहां व्यवस्था अच्छी नहीं थी। पिछले 6 साल में स्थिति काफी बदली है। सीएम योगी ने आगे कहा कि हर भारतवासी जनवरी 2024 का इंतजार कर रहा है, जब अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला विराजमान होंगे।”

मौसम के बदलाव को देखते हुए सीएम योगी ने कहा, “जैसे यहां माफिया ठंडे हो गए, वैसे ही मौसम भी ठंडा हो गया है। इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र की हत्या की थी। आज जेपी और लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग कांग्रेस के साथ मिलकर लोकतंत्र को बचाने की बात कह रहे हैं, जबकि जेपी और लोहिया ने लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस से लड़ाई थी। आज कानून व्यवस्था बेहतर होने से लोग नोएडा में निवेश के लिए विदेश से आना चाहते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button