Home / प्रदेश / उत्तरप्रदेश / यूपी: प्रदेश से मानसून ने बनाई दूरी ,21 अगस्त तक पड़ेगी परेशान करने वाली गर्मी

यूपी: प्रदेश से मानसून ने बनाई दूरी ,21 अगस्त तक पड़ेगी परेशान करने वाली गर्मी

उत्तर प्रदेश में बीते दो दिनों से मानसूनी बारिश की रफ्तार लगभग थम सी गई है। कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी को छोड़ दें तो प्रदेश में मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। इधर कुछ दिनों तक हुई लगातार बारिश से मौसम सुहाना रहा लेकिन अब चिलचिलाती धूप से उमस भरी गर्मी ने दोबारा सिर उठाया है। हवा में मौजूद नमी और तापमान में बढ़त से हीट इंडेक्स बढ़ रहा है। इससे चिपचिपी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। तेज धूप होने से दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उरई में दिन का तापमान प्रदेश में सर्वाधिक 36.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं वाराणसी, हमीरपुर, कानपुर, बहराइच, सुल्तानपुर में भी दिन का पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि मानसून की सक्रियता में कमी की वजह से उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में 21 अगस्त तक अच्छी बारिश की संभावना न के बराबर है। कहीं कहीं छिटपुट बारिश को छोड़कर मौसम विभाग की ओर से 21 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी यूपी के तराई हिस्सों में कहीं कहीं बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावनाएं है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com