अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आसाम स्थित जतिंगा जरूर जाएं..

कुलधरा किसी जमाने में गुलजार था लेकिन रातों रात यह गांव अज्ञातवास खाली हो गया। आज यह खंडहर रूप में अवस्थित है। स्थानीय लोगों (जैसलमेर) का कहना है कि यह गांव शापित है। इस गांव में अब भूत रहते हैं।

आजकल लोग एडवेंचर ट्रिप पर जाना खूब पसंद करते हैं। इसके लिए पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों की सैर करते हैं। देश में कई एडवेंचर डेस्टिनेशन हैं। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रहस्यों से भरी इन जगहों पर जा सकते हैं। आइए, इन जगहों के बारे में जानते हैं-

जतिंगा

अगर आप अपने दोस्तों के साथ एडवेंचर ट्रिप पर जाना चाहते हैं, तो आसाम स्थित जतिंगा जरूर जाएं। यह जगह बेहद रहस्यमयी है। विज्ञान भी जतिंगा के रहस्य की पहेली को सुलझाने में अब तक सफल नहीं हो पाई है। खबरों की मानें तो जतिंगा में हर साल सितंबर से लेकर नवंबर तक सैकड़ों स्थानीय और प्रवासी पक्षी पेड़ों और इमारतों से टकरा जाते हैं। इससे उनकी मृत्यु हो जाती है। ऐसी घटना क्यों होती है। इसका पुख्ता प्रमाण नहीं मिला है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये शैतान या बुरी आत्मा का काम है।

कोडिन्ही

अगर आप किसी खास जगह पर जाकर स्थानीय जीवनशैली को जीना और समझना चाहते हैं, तो कोडिन्ही जरूर जाएं। केरल के मलप्पुरम जिले में कोडिन्ही गांव है। यह गांव जुड़वां बच्चा पैदा होने के लिए जाना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी अन्य जगह पर भी कपल शादी करते हैं, तो भी उस दंपत्ति के घर जुड़वां संतान का ही आगमन होता है।  

करणी माता मंदिर

अगर आप माँ का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो उनके दर्शन हेतु करणी माता मंदिर जा सकते हैं। यह मंदिर राजस्थान के बीकानेर जिले में है। इस मंदिर में 20 हजार से अधिक चूहे हैं। ये एक रहस्य है। इतने चूहे मंदिर में हैं। चूहों को पूजा जाता है। इन्हें दूध, फल फूल आदि चीजें चढ़ावा में दिया जाता है। आप अपने दोस्तों के साथ करणी माता मंदिर जा सकते हैं।

कुलधरा

अगर आप किसी हॉन्टेड प्लेस पर जाने की सोच रहे हैं, तो अपने दोस्तों के साथ दिन के समय में कुलधरा जा सकते हैं। कुलधरा किसी जमाने में गुलजार था, लेकिन रातों रात यह गांव खाली हो गया। आज यह गांव खंडहर रूप में अवस्थित है। स्थानीय लोगों (जैसलमेर) का कहना है कि यह गांव शापित है। इस गांव में अब भूत रहते हैं। राज्य सरकार ने कुलधरा को पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है।

वीजा मंदिर

अगर आप अब्रॉड जाने की सोच रहे हैं, तो वीजा मंदिर दर्शन के लिए जरूर जाएं। मान्यता है कि इस मंदिर में देव दर्शन से बहुत जल्द वीजा मिल जाता है। यह मंदिर हैदराबाद के उस्मान सागर झील के समीप है। इसके लिए मंदिर में 11 बार परिक्रमा की जाती है। वहीं, वीजा लगने के बाद 108 बार परिक्रमा लगाई जाती है। आप भी अपने दोस्तों के साथ वीजा मंदिर देव दर्शन के लिए जा सकते हैं।

Back to top button