Home / uncat / असम पुलिस ने अब तक बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को किया गिरफ्तार

असम पुलिस ने अब तक बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को किया गिरफ्तार

असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में पुलिस का एक्शन जारी है। असम पुलिस ने शनिवार सुबह तक बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार, अभी गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया था कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरे राज्य में शुक्रवार सुबह तड़के कार्रवाई शुरू हुई और यह तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी।

बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा 23 जनवरी को बाल विवाह से जुड़े मामलों में कार्रवाई का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से पिछले 10 दिनों में पुलिस ने बाल विवाह की 4,004 घटनाएं दर्ज की हैं। इस सिलसिले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तारियों की वास्तविक संख्या प्रत्येक जिले के आंकड़ों के अध्ययन के बाद ही पता चल सकती है।

इससे पहले IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 1,793 थी। धुबरी में 370 शिकायतें दर्ज की गई हैं और यहां सबसे अधिक 136 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा बारपेटा में 110 गिरफ्तारी और नागांव में 100 गिरफ्तारियां हुई हैं। वहीं सीएम सरमा ने पहले कहा था कि इस तरह के विवाह के प्रशासन में भाग लेने वाले पंडितों, काजियों और परिवार के सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com