Home / खेल / आज एक नहीं पांच भारतीय क्रिकेटरों का है जन्मदिन

आज एक नहीं पांच भारतीय क्रिकेटरों का है जन्मदिन

छह दिसंबर भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अहम तारीख है क्योंकि इस दिन टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों का जन्म हुआ है। ये खिलाड़ी लगातार अपने खेल से नई गाथा लिख रहे हैं और कुछ लिख चुके हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी छह दिसंबर को विशाखापट्टनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरा वनडे मैच खेलने उतरेगी। टीम इंडिया की नजरें इस मैच को जीत सीरीज अपने नाम करने पर होंगी। साथ ही कोशिश होगी कि वह इस टीम में मौजूद दो खिलाड़ियों के जन्मदिन पर उन्हें जीत का तोहफा दे सके। ये दो खिलाड़ी हैं जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा।

ठहरिए। आज सिर्फ जडेजा और बुमराह का ही जन्मदिन नहीं है बल्कि इनके अलावा भारत के तीन और बड़े क्रिकेटरों का भी जन्मदिन है। ये तीनों इस समय टीम इंडिया में नहीं हैं, लेकिन भारतीय क्रिकेट के बड़े और चर्चित नामों में शुमार हैं। इनमें से एक इस समय सेलेक्टर हैं।

ये हैं सभी पांच खिलाड़ी

बुमराह और रवींद्र जडेजा के अलावा आज सेलेक्शन कमेटी में शामिल और भारत की पहली टी20 वर्ल्ड कप जीत के हीरो रहे आर पी सिंह का भी आज जन्मदिन है। उनके अलावा अपने पहले टेस्ट शतक को तिहरे में तब्दील करने वाले और इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे करुण नायर का भी आज जन्मदिन है। नायर टीम में बाहर रहने के कारण ही काफी चर्चा में रहते हैं। भारत की वनडे टीम के नए उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का भी आज जन्मदिन है। वह इस समय चोट से जूझ रहे हैं जो उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीसरे वनडे में लगी थी।

इन दिग्गजों का भी जन्मदिन

वैसे आज की तारीख में सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों का ही जन्मदिन नहीं है। दुनिया के कई बड़े खिलाड़ियों का आज जन्मदिन है। अगर देखा जाए तो इन सभी को मिलाकर एक बेहतरीन टीम बनाई जा सकती है। इंग्लैंड के महान ऑलराउंडर और इस समय इंग्लैंड लायंस की कोचिंग कर रहे एंड्रयू फ्लिंटॉफ का भी आज बर्थडे है। जिम्बाब्वे के सीन इरवाइन भी आज ही के दिन साल 1982 में पैदा हुए थे। न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज और बेहतरीन ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स का भी आज जन्मदिन है। आयरलैंड के हैरी टेक्टर भी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं।

About Bhaskar Times

Check Also

IPL 2026 के बाद नहीं चल रहा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, 3 मैचों में बनाए सिर्फ इतने रन

5 IPL 2026 में अपने विस्फोटक बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचाने वाले 15 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com