आज का राशिफल 03 जून, 2020

मेष राशि                                                                                                                                                                    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा हो सकता है। आपको बस थोड़ा संयम रखने की जरूरत है। आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये सोशल मिडिया के जरिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए। आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए। संतान की ओर से आपको सुख मिलता रहेगा।

वृष राशि
आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। कोई बड़ा काम संतान की मदद से पूरा हो जायेगा। किसी अपने से आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। लवमेटस के लिए भी आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि 
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आज सोशल मिडिया पर किसी खास व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। घर में नन्हें मेहमान के आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।

कर्क राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेजों को संभाल कर रखें। आज आपसे कोई दोस्त आर्थिक मदद के लिए कहेगा। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज महिलायें घर के कामों में बिजी रहेंगी। बच्चे अपने स्कूल-कॉलेज का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको आस-पास हर चीज़ पर गौर रखने की जरूरत है।

सिंह राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के काम से निपट लेने के बाद आप रिलेक्स महसूस करेंगे। आप अपने दोस्तों के साथ फोन पर अपनी कुछ साहसपूर्ण यादे शेयर करेंगें। करोबार में किया हुआ पुराना निवेश आपको फायदा दिला सकता है। धन के मामले में स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार को बढ़ने के लिए कुछ नया प्लान तैयार करेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके सारे काम मन-मुताबिक पूरे होंगे। इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है, आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। ऑफिस के अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, आपको अपने नये प्रॉजेक्ट मे नए बंधु लोग मिलेंगे और आज आपका स्वास्थ बहुत च्छा रहेगा।

तुला राशि 
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी पुरानी बात को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम को परिवार के साथ समय बिताने से सब ठीक हो जायेगा। आज अचानक से कोई खुशखबरी मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। दोस्तों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। लव मेटस को सरप्राईज मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन नई और अच्छी सूचनाओं से भरा रहेगा। आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आपको व्यवसाय के क्षेत्र में भी लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते मधुर बनेंगे। आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। किसी काम को नए तरीके से करने की सोचेंगे।

धनु राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपके सामने कोई भी चुनौती टिक नहीं पायेगी। लोग आपके व्यवहार से काफी प्रभावित होंगे। आज की शाम जीवन साथी के नाम रहेगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। लाभ के अवसर प्राप्त होते रहेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज आप अच्छे रहेंगें। अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस के काम में आपके सामने कई चुनौतियां आ सकती हैं। आप अपने काम में किसी मित्र का सहयोग ले सकते हैं। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के नए आसार खुल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग आपको फायदा दिला सकता है। आपको अपने भविष्य के बारे में थोड़ा विचार करने की जरूरत है।

कुंभ राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे। किसी ख़ास मित्र से आपकी बात होगी। आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। लवमेटस एक दूसरे को कोई उपहार देंगे। जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति की राहें खोल देगा।

मीन राशि
आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। माता-पिता अपने बच्चों के साथ समय बितायेंगें। जिससे बच्चे आज खुश रहेंगे। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। आज ऑफिस में कुछ नयी जिम्मेदारियां मिलेगी। आज कुछ मामलों में आप थोड़े भावुक भी हो सकते हैं लेकिन समझदारी से काम करने पर आपकी सभी परेशानियाँ दूर होंगी।

Back to top button