आज का राशिफल 05 जून, 2020

मेष राशि                                                                                                                                                                  आज आपका दिन बेहतर रहेगा | आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा, उलझन से खुद को मुक्त रखना होगा और मीठा मीठा संगीत सुनना होगा। आज के लिए यही आपके अमृत है। आज आप अपने जीवनसाथी से कोई बात शेयर करेंगे |लवमेटस के लिये दिन बेहतरीन रहने वाला है | परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा | कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा |

वृष राशि
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है | परिवार में हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा, जिससे सबके चहरे पर पूरे दिन हंसी बनी रहेगी |ऑनलाइन बिजनेस कर रहे लोगों को आज कोई बड़ी डील हाथ लगेगी | आज माता की सेहत में सुधार होगा | कई दिनों से चली आ रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिलेगा | अपने काम के प्रति एकाग्र रहें, किसी काम को करते वक्त जल्दबाजी ना करें |

मिथुन राशि
आज आपके जीवन में कुछ बदलाव आयेंगे | आपको कुछ काम करने के लिये ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी | घर पर अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा होगी | पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी | घर के साफ-सफाई में भी आप सहयोग देंगे | फैमिली के साथ घर पर ही पूजा पाठ में लगे रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा |

कर्क राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा | आज घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहना चाहिए | नौकरी पेशा लोगों का काम समय से पूरा हो जायेगा | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी | किसी कार्य को पूरा करने में जीवनसाथी की राय काम आयेगी |  विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई से हट सकता है। संभालिए अपने मन को।

सिंह राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप अपने विवेक का इस्तेमाल करके अपना काम समय से पूरा कर लेंगे | आज कोई सीनियर फ़ोन करके आपके कार्यों की प्रशंसा करेगा | लवमेटस एक दुसरे पर अनावश्यक शक ना करें, इससे आपके रिश्तों की मधुरता पर आंच आ सकती है | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा |आज बहुत दिन बाद बाहर की दुनिया का कुछ आनंद लेंगे।

कन्या राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा | धार्मिक कार्यो में आपकी रुचि बढ़ेगी | स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को आज थोडा अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, आपके काम की सराहना होगी | किसी टैक्नीकल परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज गुरुजनों का फ़ोन पर विशेष सहयोग मिलेगा | महिलाओं का समय घर की साफ सफाई में व्यतीत होगा | आज पुरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

तुला राशि
आज कोई भी काम करते समय आपको बुजुर्गों का आशीर्वाद जरुर लेना चाहिये | इससे आपको अपने काम में मदद मिलेगी | लवमेटस के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी | आज तली-भुनी चीज़े खाने से बचे | परिवार के प्रति अपने जीवनसाथी का अच्छा व्यवहार देखकर आप प्रसन्न होंगे | आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता में बढ़ोतरी होगी |

वृश्चिक राशि
आज आप जो भी काम शुरु करेंगे उसमें आपको सफलता जरुर मिलेगी । जो लोग सरकारी नौकरी से जुड़े हैं, उनके लिए दिन बढ़िया रहने वाला है,  साथ ही आगे चलकर मेहनत का लाभ भी मिलेगा | इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है | बच्चें अपके काम में मदद करेंगे | विद्यार्थियों के लिए सफलता थोड़े ही फासले पर इंतज़ार कर रही है।

धनु राशि
आज आपके मन में नए-नए क्रिेएटिव आइडिया आयेंगे, जिनका आप बखूबी इस्तेमाल भी करेंगे | आज आपको इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलेंगे | आज आपको अपने आस-पास के गतिविधियों पर ध्यान रखने की जरुरत है | आज अपने अन्दर कुछ पॉजिटिव बदलाव लायेंगे | आज आपके इन्क्रीमेंट की खबर सुनकर परिवार के लोग खुश होंगे |

मकर राशि
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है | आज परिश्रम के अनुरुप फल थोडा कम ही मिल पायेगा | आज आपको अपने पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग बन रहे है | इस राशि के जो लोग संगीत व कला के क्षेत्र से जुड़े है, वे आज कुछ नया करने की कोशिश करेंगे | लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | आज अपने गुस्से पर काबू रखें |

कुंभ राशि
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है | आपके प्रति घर के बड़ों का प्यार बना रहेगा | आज आप कोई ऑनलाइन बिजनेस शुरू करने के बारे में विचार करेंगे | जीवनसाथी के साथ रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी | आज कोई भी मौका अपने हाथ से ना जाने दें | व्यापार की गति थोड़ी धीमी भले ही दिखे लेकिन वो चलता रहेगा। समय के साथ सब अच्छा हो जायेगा |

मीन राशि
आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरुरत है | बदलते मौसम का आपको ध्यान रखना होगा | जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे | जिससे दाम्पत्य जीवन में और मधुरता बढ़ेगी | राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | सामाजिक दायरा बढ़ेगा | साथ ही आपके कार्यों की प्रसंसा भी होगी | कई दिनों से मन में चल रही कोई बात जीवनसाथी से शेयर करेंगे | इस राशि के वकीलों को किसी पुराने क्लाइंट से फायदा होगा |

Back to top button