आज का राशिफल 06 जून, 2020

मेष राशि                                                                                                                                                                      किसी खाने की चीज़ के प्रति आज आपका मन विचलित रहेगा। आपको अपनी सेहत का थोड़ा ख्याल रखना चाहिए। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएंगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रांसफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

वृष राशि
आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। परिवार में किसी जरूरी काम के पूरा हो जाने से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। जीवन साथी को सफलता मिलाने के योग बन रहे है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको आज प्राणायाम करना चाहिए। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। पारिवारिक रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। लवमेटस एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे।

कर्क राशि
माता-पिता के साथ बैठकर घरेलू कार्यों की रूप रेखा बनायेंगे। ऑफिस का काम पूरा करने के लिए आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

सिंह राशि 
आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आप अपने वाणी पर संयम रक्खे। महिलाओं के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। पहले से तय कार्यक्रम आज आपको टालना पड़ सकता है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको नए मुकाम तक पहुचाएगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

तुला राशि
आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में उतर-चढ़ाव बना रहेगा। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिनअच्छा रहने वाला है। आज पूरे दिन ऑफिस का काम करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो पहले ले आउट बनाइये। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आने से  परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी। बच्चें खेल कूद में अपना समय बिताएंगे।

धनु राशि
आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या को और भी टाइट बनाएंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। आज सेहत के प्रति सचेत रहेंगे। बच्चों की जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मकर राशि 
आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। परिवार वालों के साथ विचार विमर्श करके ही कोई बड़ा  फ़ैसला करें। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे है। आज महिलाएं घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेगी, बच्चें भी आपके कार्य में सहायता करेंगे।

कुंभ राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए हैं।  आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर मित्रगण काफी खुश होंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है।

मीन राशि
महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने पुराने कागजातों छांटेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी होने की स्थिति से बचना होगा। घर में अचानक खुशियां आयेगी।

 

Back to top button