आज का राशिफल 09 जून, 2020

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आप अपने दिनचर्या मे बदलाव का नया चार्टर क्रिएट करेंगे,  ये बदलाव आपके लिए अच्छे साबित होंगे | आज किसी प्रकार की जिद्द यानि हठ करने से बचें | इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी । जीवनसाथी के साथ चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा |

वृष राशि

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा | रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा | आज आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे | आज किसी पुराने दोस्त से सोशल मीडिया के द्वारा बात होगी | आज आप थोड़े भावुक हो सकते है | आज आपके दिमाग में व्यापार वृद्धि के नये-नये आइडिया आयेंगे | आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मिथुन राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे | आज आपको अपनी सोच सकारात्मक बनायें रखने की जरुरत है | आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे | स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा | सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है |

कर्क राशि

आज किस्मत आपके साथ रहेगी | विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे | पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिये दिन अच्छा है | आज किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा | आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए | किसी दूर के रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा |

सिंह राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है । सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे है | आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा | आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी | आज आपके  स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा | संतान की तरक्की से आप खुश होंगे |

कन्या राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है । जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सिखाने की कोशिश करेंगे | आज आप हर तरह के संघर्ष मे जीत के लिये खुद को तैयार रखेंगे | आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे | दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा, साथ ही मीठी नोक-झोक होगी, जिससे रिश्ते और मजबूत होंगे |

तुला राशि

जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे | नई परिस्थितियों मे अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते है | ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा | आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे | आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी | सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा | पड़ोसियों से आज आपको सकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा |

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है | आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा | आज आपकी पदोन्नती होगी, पदोन्नति के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी | आज आपको अचानक धन लाभ होगा | अपनी डेली रूटीन में आप कुछ बदलाव करेंगे | किसी पुराने निवेश से आपको लाभ होगा |

धनु राशि

आज का दिन शानदार रहने वाला है । आज आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है | इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें | ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें | मूडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है | महिलाएं आज अपना काम समय से पहले समाप्त करने में सफल होंगी |

मकर राशि

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है | आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी | जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे | साथ ही घर में भी ख़ुशी का माहौल रहेगा | आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा | इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे | आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है |

कुंभ राशि

आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । आज आपका सामाज में नाम होगा | इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लये आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है | आज अचानक कहीं से धनलाभ हो सकता है | आज शाम आपको अपने बच्चे के अंदर छुपे हुए टैलेंट के बारे मे पता चलेगा, खुशी के मारे दिन भर की थकान छू मंतर हो जाएगी।

मीन राशि

आज का दिन उत्तम रहने वाला है।  कला के क्षेत्र से जुड़े लोग आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे | आज जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे | ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे | दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी | विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है |

Back to top button