आज का राशिफल 18 मई, 2020

मेष राशि – 

आप जिस भी काम को करना चाहेंगे, वो काम बड़े आराम से पूरा होगा | आपको अपनी मान-प्रतिष्ठा बनाये रखने के लिये समाज के कार्यों में सहयोग देना चाहिए | आपको दूसरों के सामने अपनी

बात खुलकर रखनी चाहिए, इससे चीज़ें स्पष्ट रहेंगी | संतान की ओर से आपको सुख मिलेगा | आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी | विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वालाहै|

वृष राशि – 

अपना कार्य पूरा करने में सफल होंगे | माता-पिता का सहयोग भी बना रहेगा | शाम को परिवार सहित डिनर का आनंद उठाएंगे | आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी | इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूचि बढ़ेगी | आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें आप सफलतापूर्वक निभायेंगे | आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा | व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा | मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है |

मिथुन राशि –

 आप अपना काम समय से पूरा करने में सफल होंगे | आपको कोई भी कार्य करने से पहले अपने से बड़ों की राय जरूर लेनी चाहिए |कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेगी | उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए | आपको नकारात्मक विचारों से भी दूरी बनाये रखनी चाहिए | माता की सेहत में सुधार होगा | आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहेगी | लवमेटस के रिश्तों में मजबूती आएगी | बच्चें घर पर खेल-कूद में अपना समय बितायेंगे |

कर्क राशि –

माता-पिता अपने बच्चों के साथ घर पर ही समय बितायेंगे | बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही अपनी कोई राय देनी चाहिए| इस राशि के घरेलू महिलाओं के लिए दिन बेहतर रहने वाला है | आपको थोड़ा आलस्य महसूस होगा | आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए | कुछ जरूरी मामलों में आप थोड़े भावुक हो सकते हैं | दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी |

सिंह राशि –

 आपके कार्य समय से पूरे हो जायेंगे, जिससे आप रिलेक्स महसूस करेंगे | आप अपने व्यापार को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे, जिसका फायदा भी होगा | धन के मामले में स्थिति बेहतर रहेगी | आप परिवार वालों के लिए समय निकालेंगे | उनकी सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी | वर्क फ्रॉम होम कर रहें लोगों का काम समय से पूरा हो जाएगा | आपका मन अध्यात्म की ओर लगेगा, साथ की कोई आध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे

कन्या राशि 

आप अपने बच्चों के साथ ख़ुशी के पल बितायेंगे | पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे | इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहने वाला है | उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब के लिए कॉल आयेगा | आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक सहायता के लिए कह सकता है | आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा | सरकारी कार्यों में आपको सफलता मिलेगी | लवमेटस को कोई खुशखबरी मिलाने से पुरे दिन मन प्रसन्न रहेगा

तुला राशि – 

आप किसी पुरानी बात को लेकर थोड़े परेशान हो सकते हैं, लेकिन शाम तक सब ठीक हो जायेगा | शादीशुदा लोगों के लिए कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे घर उत्सव का माहौल बनेगा | कोई भी काम करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए | आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा | आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है | विद्यार्थी ऑनलाइन कोई नयी चीज़ सिखाने का मन बनायेंगे | अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे है |

वृश्चिक राशि –  आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा | सोशल साईट पर आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे | आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा | आपको व्यवसाय के क्षेत्र में लाभ मिलेगा | दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी | जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे | आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे | आप किसी काम को नए तरीके से करने की कोशिश करेंगे, जिसमे आपको सफलता भी मिलेगी

धनु राशि –

आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा | आपके पारिवारिक रिश्तों में और मधुरता बढ़ेगी | आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे | छात्र किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करेंगे | करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं | आपकी सेहत अच्छी रहेगी | कई दिनों से चल रही किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा, जिससे आप राहत महसूस करेंगे | बिजनेस में आपको मुनाफा होने का योग बन रहा है | दाम्पत्य जीवान में ताल-मेल बना रहेगा |

मकर राशि –

आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है | सोचे हुये कार्य आज समय रहते पूरा कर लेंगे | दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आयेंगी | आप माता-पिता से अपने भविष्य के बारे मेंविचार-विमर्श करेंगे | इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा | सेहत के मामले में आप तंदरुस्त रहेंगे | दोस्तों से फ़ोन पर बात होगी, जिसमे किसी विषय की चर्चा करेंगे | लवमेटस के लिए दिन अच्छा रहेगा | कहीं निवेश करना चहाते है तो पहले उस विषय के जानकर लोगों से जानकारी ले लें |

कुंभ राशि –

आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में सबके चेहरे खिले रहेंगे | लोग आगे से चलकर आपसे बात करना चाहेंगे |  आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी | नियमित योग करने से आपकी सेहत चुस्त-दुरुस्त बनी रहेगी | आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा | घर पर ही  अलग-अलग पकवान का आनंद उठाएंगे | सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी | लवमेटस के लिए दिन बेहतर रहने वाला है |

मीन राशि –

परिवार के किसी सदस्य में आपसी सौहार्द बढ़ेगा | अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बड़ा फैसला लेंगे | जिससे आपको लाभ भी होगा | किसी से बात करते समय अपनी भाषा पर संयम रखें | किसी से भी बिना वजह उलझने से बचे | आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं | आपको कोई नया काम सिखने का अवसर प्राप्त होगा, इससे आपको लाभ भी होगा| कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिलाने से मन प्रसन्न रहेगा | छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा |

Back to top button