आज का राशिफल 23 मई, 2020

मेष राशि

आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपका व्यक्तित्व खुशबू की तरह चारों तरफ महकेगा। आपको कोई बड़ी प्रसिद्धि मिलने के योग बने हुये है। छात्र किसी काम को पूरा करने के लिये पिता की मदद लेंगे, जिससे उनका काम अच्छे से पूरा होगा। सेहत अच्छी बनी रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपकी रूचि अध्यात्म की ओर रहेगी।

वृष राशि

आज आप जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर सोच-विचार करेंगे। संतान पक्ष से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। सरकारी नौकरी कर रहे लोगों का ट्रान्सफर होने के योग बन रहे है। आज अपने महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि

आपका दिन अनुकूल रहने वाला है।आज आप अपने भविष्य की रूप रेखा बनायेंगे। वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर से सहायता लेनी पड़ेगी। फिजूल के खर्चे कम होने से आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत रहेगी| छात्र किसी सवाल का जवाब ऑनलाइन जानने की कोशिश करेंगे। आपका अनुभव आज पूरे दिन आपको सफलता दिलाता रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। दिन की शुरुआत में थोड़ी सुस्ती रहेगी। आपको किसी भी तरह की जिद्द करने से आज बचना चाहिए, वरना आपको परेशानी हो सकती है। सेहत में उतार-चढ़ाव से बचने के लिये आपको खान-पान पर ध्यान देना होगा। पैसों के मामले में आपको अपने जीवनसाथी की जरूरत पड़ सकती है। छात्रों को उनकी  मेहनत का उचित फल मिलेगा।

सिंह राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा। परिवार के लोगों में आपसी तालमेल बेहतर बनेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलायेगी। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए घर के सदस्यों के साथ बैठ कर चर्चा करेंगे। साथ ही कुछ अच्छे आइडिया भी मिलेंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलाने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

आज का दिन जीवन में सुनहरे पल लेकर आने वाला वाला है। दाम्पत्य जीवन में आपसी विश्वास के सहारे संबंधों में मजबूती आयेगी। आज आपकी वाणी ही आपका वरदान है| बुटीक का व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए महिला आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। लवमेटस के लिए दिन सामान्य रहने वाला है।

तुला राशि

महिलाओं को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। आज आपको किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी। आपको अपनी बातें दूसरों से शेयर करने से बचना चाहिए। आज आप अपने महत्वपूर्ण कागजातों की फाइल खोलेंगे। दाम्पत्य जीवन को बेहतर बनाये रखने के लिए आपको गलतफहमी में पड़ने से बचना होगा। लवमेटस के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। छात्रों को नये प्रोजेक्ट बनाने को मिलेगा। घर में अचानक खुशियां आएगी।

वृश्चिक राशि

आज आपको हर काम सावधान होकर करने की जरूरत है। जीवनसाथी से बात करते समय भाषा का ध्यान रखें, रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आय के नये स्त्रोत मिलाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही घर के बुजुर्गों के सेहत का भी खास ख्याल रखें। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे। कॉमर्स की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

आज आपका ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बीतेगा। आपके दिनचर्या में बदलाव आयेगा। आज आप घर पर ही कुकिंग का आनंद उठाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप  जीवनसाथी के मूल्य सम्मत मौलिक विचारों से बहुत प्रभावित होंगे। लवमेटस के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है।

मकर राशि 

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। मन में नई चीज़ों को जानने की उत्सुकता बनेगी। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलाने के योग बने हुए है। बच्चें होम वर्क समय से पूरा कर लेंगे।  आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेंगे। आपके अन्दर बदलाव को देखकर परिवार के लोग काफी खुश होंगे।

कुंभ राशि

आज आपके सितारे बुलंद रहने वाले हैं। अचानक धनलाभ होने के योग बन रहे है। आज आप अपने दिनचर्या की रुपरेखा बनायेंगे। विवाहित जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आप अपने जीवनसाथी को कोई गिफ्ट देने का वादा करेंगे। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों को किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम करने का ऑफर आयेगा। बच्चों के जरूरतों पर भी ध्यान रखें।

मीन राशि

आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऑफिस का काम घर पर ही पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो अब अपनी योजयाओं को अमली जामा पहनाना शुरू करिए, कोरोना की परिस्थितियां ठीक होने तक इंतेजार न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। लवमेटस के संबंधों में मिठास बढ़ेगी।

Back to top button