Home / जीवनशैली / आलू, गोभी, मटर, लेकिन क्या आप जानते हैं मकई के दानों से भी आप बना सकते हैं टेस्टी पराठे..

आलू, गोभी, मटर, लेकिन क्या आप जानते हैं मकई के दानों से भी आप बना सकते हैं टेस्टी पराठे..

विंटर्स में स्टफ्ड पराठे लगभग हर घर में बनाए खाए जाते हैं जिसमें सबसे कॉमन है आलू, गोभी, मटर, लेकिन क्या आप जानते हैं मकई के दानों से भी आप बना सकते हैं टेस्टी पराठे।

कितने लोगों के लिए : 3

सामग्री :

गेहूं का आटा 2 कप, मकई के दाने उबले हुए एक कप, प्याज एक बारीक कटा, हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई, स्वादानुसार नमक, हींग एक चुटकी, जीरा- 1/2 चम्मच, चाट मसाला 1/2 चम्मच, गरम मसाला 1/2 चम्मच, तेल 1/4 कप

विधि :

– सबसे पहले मकई के दानों को उबाल लें।
– उबले हुए इन मकई के दानों को मिक्सी में बारीक पीस लें।
– कड़ाही में एक चम्मच तेल गर्म करें। इसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डालें, दो मिनट भूनने के बाद, हरी मिर्च और पिसा हुआ मकई का पेस्ट डाल कर सूखा होने तक भूनें।
– फिर चाट मसाला, गरम मसाला नमक भी मिला दें। आंच से उतार के ठंडा होने दें।
– आटे में नमक और 2 चम्मच तेल मिलाकर गूंथ लें। आधा घंटे के लिए गीले कपडे से ढक के रख दें।
– इसकी लोइयां बनाकर, मकई का भरावन भरकर गोल रोटी के आकर का बेलें।
– तवे को गरम करके दोनों तरफ तेल लगाकर अच्छी तरह सेंक लें।
– इसे दही या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें।

About Bhaskar Times

Check Also

Raita Kaise Store Kare: अब रात तक रायता नहीं होगा खट्टा! ये टिप्स दिखाएंगे कमाल

गर्मियों के मौसम में दही से बना रायता खाने का स्वाद दोगुना कर देता है। …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com