Home / प्रदेश / उत्तराखंड / उत्तराखंड: पहाड़ों में छाए रहेंगे बादल, तापमान में उछाल आने के आसार

उत्तराखंड: पहाड़ों में छाए रहेंगे बादल, तापमान में उछाल आने के आसार

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे दिन में तेज धूप खिल रही है और सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। ज्यादातर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। इसके साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा भी छाने लगा है।

पर्वतीय क्षेत्रों में बदल सकता मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। जबकि, कुछ इलाकों में आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। हालांकि, तापमान में वृद्धि होने के आसार हैं।

धूप खिली और ठंड से राहत
शुक्रवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, तड़के कई इलाकों में हल्की धुंध और कोहरा भी छाया रहा। इसके बाद दिन में चटख धूप खिली और ठंड से राहत रही।

कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप
हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं घने कोहरे का प्रकोप रहा। पहाड़ से मैदान तक शाम को पारे में तेजी से गिरावट दर्ज की गई और सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी।

मौसम शुष्क रहने का है अनुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को प्रदेश में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं।

तापमान में दो डिग्री तक वृद्धि संभव
इसके बाद रविवार को पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल व चोटियों पर हल्की वर्षा-हिमपात के आसार हैं। अगले कुछ दिन में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि संभव है।

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
देहरादून 24.0 8.7
ऊधम सिंह नगर 24.2 5.1
मुक्तेश्वर 17.1 6.2
नई टिहरी 16.2 5.0

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com