Home / प्रदेश / उत्तराखंड / उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश

उत्तराखंड: लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्तियों के नए कैलेंडर से युवा निराश हो गए। इस कैलेंडर में 22 भर्तियों का जिक्र है, जिसमें से 16 प्रवक्ता परीक्षाएं हैं। आयोग की पीसीएस, लोअर पीसीएस, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई, जेई जैसे भर्तियों का इस कैलेंडर में कुछ अता-पता नहीं है। हां इतना जरूरी है कि आयोग ने दो रविवार आरक्षित किए हैं।

आयोग ने कैलेंडर में इस साल 21 अप्रैल से लेकर छह दिसंबर तक की भर्तियों का जिक्र किया है। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता भर्ती ही इसमें आयोग का मुख्य काम नजर आ रहा है। 21 से 24 अप्रैल को पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा, 27 से 30 अप्रैल तक पीसीएस मुख्य परीक्षा रखी गई है। नई पीसीएस, लोअर पीसीएस, पीसीएस-जे का इस कैलेंडर में कोई जिक्र नहीं है।

इसी प्रकार, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, एई भर्ती, जेई भर्ती समेत जिन भर्तियों का युवाओं को इंतजार है, उनका कुछ अता-पता नहीं है। आयोग सालभर में प्रवक्ता की 16 मुख्य परीक्षाएं कराएगा। इसमें नौ मई को भौतिक शास्त्र, 10 मई को नागरिक शास्त्र, 30 मई को हिंदी, 31 मई को इतिहास, 11 जून को कृषि, पांच जुलाई को गणित, 12 जुलाई को जीव विज्ञान, 26 जुलाई को अंग्रेजी, 23 अगस्त को रसायन शास्त्र, 20 सितंबर को वाणिज्य, 27 सितंबर को भूगोल, 11 अक्तूबर को अर्थशास्त्र, 18 अक्तूबर को समाजशास्त्र, 23 अक्तूबर को संस्कृत, 29 नवंबर को गृह विज्ञान और छह दिसंबर को कला की मुख्य परीक्षा शामिल है।

इस बीच, केवल 19 मई को समीक्षा अधिकारी लेखा परीक्षा-2024, 19 जुलाई को हाईकोर्ट समीक्षा अधिकारी टाइपिस्ट, लाइब्रेरियन की स्क्रीनिंग परीक्षा होगी। आयोग ने छह सितंबर और चार अक्तूबर का दिन आरक्षित रखा है, जिस पर परीक्षा बाद में तय की जाएगी। युवाओं का इस बात की चिंता सता रही है।

About Bhaskar Times

Check Also

Lucknow Aliganj Fire Tragedy: 15 लोगों की मौत, सीएम योगी ने बनाई SIT, 4 गिरफ्तार

लखनऊ के अलीगंज में दर्दनाक अग्निकांड, 15 लोगों की मौत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com