Home / uncat / उपनाम में गांधी हटाकर फिरोज लगाएं प्रियंका: साध्वी

उपनाम में गांधी हटाकर फिरोज लगाएं प्रियंका: साध्वी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने  पलटवार किया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि ‘नकली गांधी’ भगवा नहीं समझ सकते हैं। साध्वी ने सुझाव दिया कि उन्हें अपना नाम बदलकर ‘फिरोज प्रियंका’ कर लेना चाहिए। साध्वी ज्योति ने कहा कि प्रियंका गांधी भगवा रंग को नहीं समझ सकती हैं क्योंकि वह नकली गांधी है। उन्हें अपने नाम में से गांधी हटा लेना चाहिए और उसे प्रियंका फिरोज कर लेना चाहिए।

साथ ही उन्होंने कहा कि प्रियंका को योगी सरकार से इसलिए परेशानी है क्योंकि वह अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रियंका को योगी आदित्यनाथ से केवल इसलिए परेशानी है क्योंकि वह उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका को सामने आना चाहिए और यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वह दंगाइयों के पीछे है।

उन्होंने गांधी से पूछा कि जिन लोगों ने निर्दोष लोगों को पीटा था और पुलिस पर पथराव किया था, उन्हें सजा मिलेगी या नहीं। केंद्रीय मंत्री ने प्रिंयका पर आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रियंका ने लोगों को सीएए के विरोध में प्रदर्शन के लिए उकसाया। यह कहते हुए कि कांग्रेस महासचिव को ‘भगवा’ के बारे में अधिक अध्ययन करने की आवश्यकता है, साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने योगी की आलोचना की है, उससे यह पता चलता है कि जो लोग नकली नाम का उपयोग करते हैं, वे सब कुछ वैसा ही देखते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवा ज्ञान और आत्मीयता का प्रतीक है। गौरतलब हो कि सोमवार को प्रियंका गांधी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बदला लेने का बयान दिया है। उस बयान पर यूपी पुलिस अमल कर रही है। इसके चलते बेगुनाह लोगों पर अत्याचार हो रहा है। इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने इस तरह का बयान दिया होगा।

About Bhaskar Times

Check Also

प्रयागराज को करोंड़ों की सौगात, पीएम मोदी बोले-एकता का महायज्ञ है महाकुंभ

पीएम मोदी ने कहा कि प्रयागराज ऋषि भारद्वाज की तपोभूमि है। यहां अक्षयवट की अमरता …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com