कल खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा Test मैच, पहले टेस्ट मैच हरा था भारत

 भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा Test मैच शनिवार से खेला जाएगा। पहला Test हार चुकी टीम इंडिया इस मैच को हर हाल में जीतकर सीरीज में बराबरी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दूसरी तरफ पहला Test आसानी से जीत चुका न्यूजीलैंड इस मैच को जीत Test सीरीज में भारत का सफाया करने के इरादे से मैदान में उतरेगा। यह मैच भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे से खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड ने वेलिंगटन में हुए पहले टेस्ट मैच में भारत को एकतरफा अंदाज में 10 विकेट से हराया था। यह मैच चौथे दिन सुबह ही खत्म हो गया था और मेजबान गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों की कमी को उजागर करके रख दिया था। भारतीय टीम दोनों पारियों में 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई थी, इसके चलते भारतीय बल्लेबाजों के सामने इस मैच में बड़ी चुनौती रहेगी। मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे ने कुछ हद तक कीवी गेंदबाजों का प्रतिकार किया था। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और हनुमा विहारी को इस मैच में बड़ी पारियां खेलना होगी।

न्यूजीलैंड का क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल मैदान पर रिकॉर्ड शानदार रहा है। उसने यहां हुए 6 में से 4 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है। केन विलियम्सन की न्यूजीलैंड टीम इसी क्रम को बनाए रखना चाहेगी। नील वेगनर की वापसी से कीवी टीम को मजबूती मिलेगी। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन में एक स्पिनर को मौका देगा या पूरी तरह तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहेगा। काइल जैमीसन ने वेलिंगटन में डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, इसके बावजूद यदि उन्हें इस मैच में मौका नहीं मिला तो यह दुर्भाग्यपूर्ण होगा।

India और New Zealand दूसरे Test मैच से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

– कब खेला जाएगा भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच

भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच 29 फरवरी शनिवार से खेला जाएगा।

– कहां खेला जाएगा भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच

भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच क्राइस्टचर्च के हैगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा।

– किस समय शुरू होगा भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच

भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच भारतीय समयानुसार सुबह 4 बजे से खेला जाएगा।

– किस चैनल पर प्रसारित होगा भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच

भारत वि. न्यूजीलैंड दूसरा Test मैच स्टार स्पोर्ट्स चैनल्स पर देखा जा सकेगा। स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर इसका प्रसारण होगा। इसकी लाइव स्ट्रिमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।

Back to top button