Home / देश विदेश / काठमांडू के मेयर बालेन ने दिया इस्तीफा, ओली को देंगे चुनौती

काठमांडू के मेयर बालेन ने दिया इस्तीफा, ओली को देंगे चुनौती

काठमांडू के मेयर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल में 5 मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया। वह रवि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए, जिसने उन्हें पीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है। बालेन पूर्वी नेपाल के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे, जहां वह पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को चुनौती देंगे।

काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने रविवार को नेपाल में पांच मार्च को होने वाले संसदीय चुनाव लड़ने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के बाद बालेन रवि लामिछाने के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी में शामिल हो गए, जिसने उन्हें अपना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

केपी शर्मा ओली को मिलेगी चुनौती
बालेन के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह पूर्वी नेपाल के कोशी प्रांत के झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र से आम चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वह कम्युनिस्ट पार्टी आफ नेपाल (एकीकृत मा‌र्क्सवादी-लेनिनवादी) के अध्यक्ष और हाल ही में सत्ता से बाहर हुए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को चुनौती देंगे।

ओली ने नौ सितंबर को भ्रष्टाचार और इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध को लेकर अपनी सरकार के खिलाफ युवा नेतृत्व वाले जेन जी समूह के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा दे दिया था।

About Bhaskar Times

Check Also

भारत-फ्रांस के बीच हुए 13 बड़े समझौते, राफेल से न्यूक्लियर और AI तक क्या बनी सहमति?

भारत और फ्रांस में हुए कौन-से 13 समझौते? देश को कब मिलेगा राफेल और न्यूक्लियर-AI …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com